Hast Rekha Shastra: उंगली ऐसी हो तो बनेंगे सफल और होंगे भाग्यशाली
Hast Rekha Shastra हस्त रेखा शास्त्र के अनुसार हर उंगली कुछ न कुछ कहती है। सिर्फ हाथ की रेखाएं ही नहीं नाखून व उंगलियां भी व्यक्ति के व्यक्तित्व के बारे में सब कुछ बता देती हैं। तो चलिए जानते हैं।

नई दिल्ली, Hast Rekha Shastra: हस्त रेखा शास्त्र में हाथों की लकीरों के बारे में बहुत कुछ बताया गया है। इसके साथ ही नाखून व उंगलियां भी बहुत कुछ कहती हैं। हस्त रेखाएं ही सिर्फ अतीत, वर्तमान और भविष्य के बारे में नहीं बताती हैं, बल्कि उंगलियां और नाखून भी आपकी सफलता के बारे में बहुत कुछ बयां करते हैं। तो चलिए जानते हैं कि कैसी उंगली वाले व्यक्तियों को सफलता प्राप्त होती है और कैसी उंगली वाले लोग भाग्यशाली होते हैं।
अंगूठा है विश्वास का प्रतीक
अंगूठे को देख कर व्यक्ति कितना विश्वास पात्र है, इस बारे में पता लगाया जा सकता है। यदि व्यक्ति का अंगूठा मोटा और मजबूत है, तो वह वादा निभाने और जीवन साथ में जीने का पक्का होता है। जिनका अंगूठा लंबा होता है, उन्हें बड़ों का प्रेम हासिल होता है। ऐसे लोग शिक्षा के क्षेत्र में बहुत आगे बढ़ते हैं। वहीं छोटे अंगूठे वाले व्यक्तियों को खुद पर भरोसा होता है। ऐसे व्यक्ति मेहनती और धैर्यवान होते हैं। इन्हें सफलता देर से मिलती है।
तर्जनी उंगली है इच्छा का प्रतीक
तर्जनी उंगली व्यक्ति की इच्छा को पूरा करने वाली होती है। तर्जनी उंगली सबसे छोटी हो तो ऐसे लोग सत्ता में बने रहते हैं। ये लोग महत्वाकांक्षी होते हैं। वहीं अगर तर्जनी उंगली की लंबाई मध्यमा उंगली की लंबाई के बराबर होती है, तो ऐसे व्यक्ति फिजूल खर्जी करते हैं।
मध्यमा उंगली
मध्यमा उंगली भाग्य का प्रतीक मानी जाती है। जिस व्यक्ति की मध्यमा उंगली लंबी होती है, उसका भाग्य अच्छा होता है। वे करियर के मामले में काफी आगे होते हैं। ऐसे लोगों को अच्छे स्वास्थ्य व संपत्ति की प्राप्ति होती है। वहीं ये उंगली अगर छोटी व पतली होती है, तो व्यक्ति मेहनती होता है। यदि ये उंगली मोटी होती है, तो व्यक्ति के अंदर धैर्य की कमी होती है। वह छोटी-छोटी बातों पर लड़ाई करने लगता है।
डिस्क्लेमर
''इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना में निहित सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्म ग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारी आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना के तहत ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।''
Picture Courtesy: Freepik
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।