Weekly Vrat Tyohar 28 May to 03 June 2023: गंगा दशहरा से एकादशी व्रत तक, पढ़िए साप्ताहिक व्रत-त्योहार सूची
Weekly Vrat Tyohar 28 May to 03 June 2023 इस सप्ताह में मई मास खत्म होने जा रहा है और जून की शुरुआत होने वाली है। बता दें कि आने वाले सप्ताह में कई महत्वपूर्ण व्रत एवं त्योहार मनाएं जाएंगे। आइए पढ़ते हैं सप्ताहिक व्रत एवं त्योहार की सूची।
नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क | Weekly Vrat Tyohar 28 May to 03 June 2023: मई मास अंतिम सप्ताह शुरू होने जा रहा है और इसी सप्ताह में जून मास का शुभारंभ हो जाएगा। पंचांग के अनुसार, इस सप्ताह में कई महत्वपूर्ण व्रत एवं त्योहार मनाएं जाएंगे। इस सप्ताह में गंगा दशहरा, निर्जला एकादशी और ज्येष्ठ पूर्णिमा व्रत जैसे महत्वपूर्ण व्रत एवं त्योहार मनाएं जाएंगे। ऐसे में इस सप्ताह को अध्यात्मिक रूप से बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। आइए जानते हैं इस सप्ताह में पड़ने वाले सभी व्रत और त्योहारों की सूची।
28 मई 2023, रविवार- धूमावती जयंती
ज्येष्ठ मास की शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि के दिन माता धूमावती जयंती मनाई जाती है। धूमावती जयंती पर 10 महाविद्याओं में से एक माता धूमावती की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां धूमावती की पूजा करने से जीवन में सुख एवं समृद्धि की प्राप्ति होती है।
29 मई 2023, सोमवार- महेश नवमी
पंचाग के अनुसार, ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि के दिन महेश नवमी व्रत रखा जाता है। इस विशेष दिन पर भगवान शिव की विशेष पूजा की जाती है और उपवास का पालन किया जाता है। बता दें कि 'महेश' भगवान शिव के विभिन्न नाम में से एक है। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करने से जीवन में आ रही समस्याएं दूर हो जाती है।
30 मई 2023, मंगलवार- गंगा दशहरा
ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि के दिन गंगा दशहरा मनाई जाती है। इस विशेष दिन पर मां गंगा की विशेष उपासना की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इसी दिन धरती पर मां का गंगा का अवतरण हुआ था। मान्यता है कि गंगा दशहरा के दिन स्नान, दान और पूजा पाठ करने से साधक को सभी पापों से मुक्ति मिल जाती है और जीवन में आ रही सभी समस्याएं दूर हो जाती है।
31 मई 2023, बुधवार- निर्जला एकादशी
हिंदू धर्म में एकादशी व्रत को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। इन सब में से निर्जला एकादशी को सर्वश्रेष्ठ माना जाता है। मान्यता है कि जो व्यक्ति निर्जला एकादशी के दिन उपवास रखता है तो उसे सभी 24 एकादशियों का फल प्राप्त होता है। इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की उपासना करने से सड़क को सुख, समृद्धि एवं मोक्ष की प्राप्ति होती है।
01 जून 2023, गुरुवार- प्रदोष व्रत
पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ मास का अंतिम प्रदोष व्रत इस दिन रखा जाएगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव एवं माता पार्वती की उपासना करने से जीवन में आ रही सभी समस्याएं दूर हो जाती हैं। साथ ही दांपत्य जीवन में आ रही समस्या और कष्ट समाप्त हो जाते हैं।
03 जून 2023, शनिवार- वट सावित्री पूर्णिमा व्रत, ज्येष्ठ पूर्णिमा व्रत
पंचांग में बताया गया है कि ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि के दिन ज्येष्ठ पूर्णिमा व्रत रखा जाता है। साथ ही इस दिन वट सावित्री पूर्णिमा व्रत की रखा जाता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं वट वृक्ष की पूजा करती हैं और अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ज्येष्ठ पूर्णिमा व्रत एवं वट पूर्णिमा व्रत रखने से साधक को सुख एवं समृद्धि की प्राप्ति होती है।
डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।