Weekly Vrat Tyohar 27 Jan To 02 Febr 2025: कब है मौनी अमावस्या और वसंत पंचमी? नोट करें सही डेट
माघ का महीना मां गंगा को समर्पित होता है। इस महीने में कई प्रमुख व्रत-त्योहार (Weekly Vrat Tyohar 27 Jan To 02 Febr 2025) मनाए जाते हैं। इस शुभ अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा समेत पवित्र नदियों में स्नान-ध्यान करते हैं। साथ ही मां गंगा और भगवान शिव की पूजा करते हैं। माघ अमावस्या पर पितरों का भी तर्पण किया जाता है।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, माघ माह के शुक्ल पक्ष में कई प्रमुख व्रत-त्योहार मनाए जाएंगे। माघ माह के शुक्ल पक्ष में वसंत पंचमी मनाई जाती है। इससे पूर्व जनवरी के अंतिम सप्ताह में प्रदोष व्रत और मौनी अमावस्या है। सनातन धर्म में मौनी अमावस्या का विशेष महत्व है। इस दिन गंगा स्नान किया जाता है। साथ ही पूजा, जप, तप एवं दान पुण्य किया जाता है। आइए, 27 जनवरी से लेकर 02 फरवरी (Weekly Vrat Tyohar 27 Jan To 02 February 2025) तक मनाये जाने वाले प्रमुख व्रत-त्योहार के बारे में जानते हैं।
यह भी पढ़ें: वसंत पंचमी के दिन इन चीजों का करें दान, खूब बरसेगी मां शारदा की कृपा
व्रत-त्योहार (Weekly Vrat Tyohar 2025)
- सनातन धर्म में कृष्ण और पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर प्रदोष व्रत रखा जाता है। माघ माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी 27 जनवरी को है। इस शुभ अवसर पर देवों के देव महादेव और मां पार्वती की पूजा की जाएगी। सोमवार के दिन पड़ने के चलते यह सोम प्रदोष व्रत के नाम से जाना जाएगा। सोम प्रदोष व्रत करने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है।
- 29 जनवरी को मौनी अमावस्या है। इस शुभ अवसर पर प्रयागराज में दूसरा अमृत स्नान किया जाएगा। मौनी अमावस्या के दिन गंगा स्नान करने से साधक द्वारा जाने-अनजाने में किए गए पापों से मुक्ति मिलती है। साथ ही शारीरिक एवं मानसिक कष्टों से मुक्ति मिलती है। इस दिन भगवान शिव की विशेष पूजा की जाती है।
- माघ माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि पर गणेश जयंती मनाई जाती है। इस साल 01 फरवरी को विनायक चतुर्थी है। इस शुभ अवसर पर भगवान गणेश की पूजा जाती है। साथ ही मनोवांछित फल की प्राप्ति के लिए व्रत रखा जाता है। भगवान गणेश की पूजा करने से सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है। साथ ही आर्थिक तंगी से मुक्ति मिलती है।
- हर साल माघ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि पर विद्या की देवी मां शारदे की पूजा की जाती है। इस साल 02 फरवरी को वसंत पंचमी है। मां सरस्वती की पूजा करने से विद्या की प्राप्ति होती है। साथ ही करियर में मनमुताबिक सफलता मिलती है। इस शुभ अवसर पर सार्वजनिक जगहों पर मां शारदे की प्रतिमा स्थापित कर भक्ति भाव और विधि विधान से पूजा की जाती है।
यह भी पढ़ें: फरवरी में कब है जया एकादशी? एक क्लिक में पढ़ें इस व्रत से जुड़ी जानकारी
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।