Weekly Vrat Tyohar 25 June to 01 July 2023: दुर्गाष्टमी से देवशयनी एकादशी तक, पढ़िए व्रत-त्योहारों की सूची
Weekly Vrat Tyohar 25 June to 01 July 2023 जून मास का अंतिम सप्ताह शुरू होने वाला है। इस सप्ताह में कई महत्वपूर्ण व्रत त्योहार मनाएं जाएंगे जिनका विशेष अध्यात्मिक महत्व है। बता दें कि इस सप्ताह भानु सप्तमी मासिक दुर्गाष्टमी देवशयनी एकादशी व्रत रखा जाएगा। साथ ही चातुर्मास प्रारंभ हो जाएगा। ऐसे में आइए पढ़ते हैं साप्ताहिक व्रत त्योहार सूची।

नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क | Weekly Vrat Tyohar 25 June to 01 July 2023: वैदिक पंचांग के अनुसार जून मास का अंतिम सप्ताह शुरू होने जा रहा है। पंचांग के अनुसार, इस सप्ताह में कई महत्वपूर्ण व्रत एवं त्योहार मनाएं जाएंगे। इस सप्ताह में भानु सप्तमी, आषाढ़ गुप्त नवरात्रि दुर्गाष्टमी और देवशयनी एकादशी जैसे महत्वपूर्ण व्रत एवं त्योहार मनाएं जाएंगे। ऐसे में अध्यात्मिक रूप से इस सप्ताह को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जा रहा है। आइए जानते हैं इस सप्ताह में पड़ने वाले सभी व्रत और त्योहारों की सूची।
25 जून 2023, रविवार- भानु सप्तमी
आषाढ़ मास की शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि के दिन भानु सप्तमी व्रत रखा जाएगा। इस दिन सूर्य देव की उपासना का विशेष महत्व है। मान्यता है कि इस दिन भगवान सूर्य की पूजा करने से जीवन में सुख एवं समृद्धि की प्राप्ति होती है और कई प्रकार की नकारात्मकताएं दूर हो जाती है।
26 जून 2023, सोमवार- मासिक दुर्गाष्टमी
आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि के दिन आषाढ़ गुप्त नवरात्रि पर्व का दुर्गाष्टमी व्रत रखा जाएगा। इस विशेष दिन पर मां दुर्गा की उपासना करने से साधक को विशेष फल प्राप्त होता है। मासिक दुर्गाष्टमी के दिन मां भगवती की विधिवत पूजा करने से साधक को सुख एवं समृद्धि की प्राप्ति होती है।
यह भी पढ़ें: Weekly Horoscope 25 June to 01 July 2023: मेष से मीन तक, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए यह सप्ताह?
29 जून 2023, गुरुवार- देवशयनी एकादशी, चातुर्मास प्रारंभ
आषाढ़ शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि के दिन देवशयनी एकादशी व्रत रखा जाता है। इस दिन सृष्टि के पालनहार भगवान विष्णु की उपासना का विशेष महत्व है। मान्यता है कि इस विशेष दिन पर भगवान विष्णु 4 महीने के लिए योग निद्रा के में चले जाते हैं। इन चार महीनों को चतुर्मास कहा जाता है, लेकिन इस वर्ष चतुर्मास चार नहीं बल्कि पांच महीने का होगा।
30 जून 2023, शुक्रवार- वासुदेव द्वादशी
आषाढ़ मास में द्वादशी तिथि के दिन वसुदेव द्वादशी व्रत रखा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, वसुदेव द्वादशी के दिन भगवान श्री कृष्ण की उपासना करने से और व्रत रखने से संतान प्राप्ति की मनोकामना पूर्ण होती है और जीवन में धन-धान्य की प्राप्ति होती है।
01 जुलाई 2023, शनिवार- शनि प्रदोष व्रत
पंचांग में बताया गया है कि आषाढ़ मास की शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि के दिन शनि प्रदोष व्रत रखा जाएगा। इस दिन भगवान शिव की विशेष उपासना का महत्व है। मान्यता है कि प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव की उपासना करने से जीवन में आ रही समस्याएं दूर हो जाती है और वैवाहिक जीवन में समृद्धि आती है।
यह भी पढ़ें: Weekly Love Horoscope 25 June to 01 July 2023: इस सप्ताह इन राशियों को प्रेम के क्षेत्र में मिलेगा लाभ
डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।