Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Weekly Vrat Tyohar 02 to 09 October 2023: पितृ पक्ष से लेकर इंदिरा एकादशी तक, पढ़िए साप्ताहिक व्रत-त्योहार की सूची

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Mon, 02 Oct 2023 04:38 PM (IST)

    Weekly Vrat Tyohar 02 to 09 October 2023 इस सप्ताह में कई प्रमुख व्रत-त्योहार मनाये जाएंगे। इसमें पितृ पक्ष प्रमुख है। पितृ पक्ष आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा से अमावस्या तिथि तक मनाया जाता है। इसके अलावा कई अन्य मुख्य व्रत त्योहार भी अक्टूबर महीने के पहले सप्ताह में मनाये जाते हैं। आइए इस सप्ताह में पड़ने वाले सभी व्रत और त्योहारों के बारे में जानते हैं।

    Hero Image
    Weekly Vrat Tyohar 02 to 09 October 2023: पितृ पक्ष से लेकर इंदिरा एकादशी तक, पढ़िए साप्ताहिक व्रत-त्योहार की सूची

    नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क | Weekly Vrat Tyohar 02 to 09 October 2023: अक्टूबर महीने के पहले सप्ताह की शुरुआत हो चुकी है। इस सप्ताह में कई प्रमुख व्रत-त्योहार मनाये जाएंगे। इसमें पितृ पक्ष प्रमुख है। पितृ पक्ष आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा से अमावस्या तिथि तक मनाया जाता है। इसके अलावा, कई अन्य मुख्य व्रत त्योहार भी अक्टूबर महीने के पहले सप्ताह में मनाये जाते हैं। आइए, इस सप्ताह में पड़ने वाले सभी व्रत और त्योहारों के बारे में जानते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें- Pitru Paksha 2023: पितृ पक्ष के दौरान इन वास्तु नियमों का रखें ध्यान, घर में बनी रहेगी सुख-शांति

    पितृ पक्ष

    02 अक्टूबर - चतुर्थी श्राद्ध

    03 अक्टूबर - पंचमी श्राद्ध

    04 अक्टूबर - षष्ठी श्राद्ध

    05 अक्टूबर - सप्तमी श्राद्ध

    06 अक्टूबर - अष्टमी श्राद्ध

    07 अक्टूबर - नवमी श्राद्ध

    08 अक्टूबर - दशमी श्राद्ध

    09 अक्टूबर - एकादशी श्राद्ध

    02 अक्टूबर- गांधी जयंती

    02 अक्टूबर- विघ्नराज संकष्टी चतुर्थी

    03 अक्टूबर- पंचमी श्राद्ध

    03 अक्टूबर- मासिक कार्तिगाई- यह पर्व हर महीने कृतिका नक्षत्र के दिन मनाया जाता है। इस दिन देवों के देव महादेव की ज्योत रूप में पूजा की जाती है।

    04 अक्टूबर- षष्ठी श्राद्ध

    05 अक्टूबर- सप्तमी श्राद्ध

    06 अक्टूबर- अष्टमी श्राद्ध

    06 अक्टूबर- जीवित्पुत्रिका व्रत- हर वर्ष अश्विन माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि से लेकर नवमी तिथि तक जितिया मनाया जाता है। इस वर्ष 6 अक्टूबर को जितिया पर्व मनाया जाएगा।

    06 अक्टूबर- कालाष्टमी- प्रत्येक महीने के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को कालाष्टमी मनाई जाती है। इस प्रकार 06 अक्टूबर को कालाष्टमी है। इस दिन भगवान शिव के रौद्र रूप काल भैरव की पूजा-उपासना की जाती है।

    06 अक्टूबर- मासिक कृष्णाष्टमी- हर महीने कृष्ण पक्ष की अष्टमी को मासिक कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाती है। तदनुसार, आश्विन माह में 06 अक्टूबर को मासिक कृष्णाष्टमी है।

    07 अक्टूबर- नवमी श्राद्ध

    08 अक्टूबर- दशमी श्राद्ध

    09 अक्टूबर- एकादशी श्राद्ध

    10 अक्टूबर- इंदिरा एकादशी- हर वर्ष आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को इंदिरा एकादशी मनाई जाती है। तदनुसार, इस वर्ष 10 अक्टूबर को इंदिरा एकादशी मनाई जाएगी। इस दिन जगत के पालनहार भगवान विष्णु की पूजा-उपासना की जाती है। साथ ही उनके निमित्त व्रत रखा जाता है।

    डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।