Move to Jagran APP

Weekly Tarot Horoscope 2022: कर्क राशि के जातकों को बिजनेस में होगा लाभ, जानिए आपका कैसा रहेगा ये सप्ताह

Weekly Tarot Horoscope 4 To 10 December 2022 टैरो कार्ड से भी व्यक्ति आने वाले जीवन के बारे में काफी कुछ जान सकता है। दिसंबर माह का दूसरा सप्ताह कई राशियों के लिए अच्छा जाने वाला है। जानिए करियर परिवार और आर्थिक स्थिति पर कैसा प्रभाव होगा। जानिए।

By Shivani SinghEdited By: Published: Fri, 02 Dec 2022 08:59 AM (IST)Updated: Fri, 02 Dec 2022 08:59 AM (IST)
Weekly Tarot Horoscope 2022: कर्क राशि के जातकों को बिजनेस में होगा लाभ, जानिए आपका कैसा रहेगा ये सप्ताह
Weekly Tarot Horoscope 4 To 10 December 2022: साप्ताहिक टैरो राशिफल

नई दिल्ली, Weekly Tarot Horoscope 4 To 10 December 2022: दिसंबर माह के दूसरे सप्ताह की शुरुआत होने वाली है। इस सप्ताह कई लोगों के लिए अच्छा जाने वाला है, तो कई लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। कुछ राशि के जातक आवेश में आकर किसी निर्णय को लेने से बचें। जानिए सभी राशियों के लिए टैरो कार्ड्स के अनुसार कैसा रहेगा ये सप्ताह।

loksabha election banner

मेष साप्ताहिक राशिफल (21 मार्च-20 अप्रैल)

नई ऊर्जा के साथ जीवन में आगे बढ़ेंगे। उपलब्धियों के जो द्वार अभी तक बंद थे, वे खोलने में सफलता प्राप्त करेंगे। बड़े लोगों से संपर्क कायम होगा। परिस्थितियों में सकारात्मक मोड़ आएगा। इच्छा के अनुरूप अवसर प्रकट होंगे। भौतिक लाभ की दिशा में व्यावसायिक साझेदारी बढ़ेगी। बाधाओं को अपने मार्ग में आने का अवसर नहीं देंगे। किसी खास मित्र से स्नेह व संबंल मिलेगा। सुखद घटना चक्र का योग बनेगा।

शुभ अंक: 7 शुभ रंग: रेड

वृष  साप्ताहिक राशिफल (21 अप्रैल-21 मई)

संबंधों में जटिलताओं से निपटने का मार्ग मिलेगा। कार्यस्थल पर स्वार्थी व्यक्ति से बचें। अभिन्न मित्रता के बीच अहंकार को ना आने दें। व्यावसायिक साझेदारी में आगे बढ़ते हुए नैतिकता व सूझबूझ के मध्य संतुलन बिठाएं। वित्तीय व व्यावसायिक मामलों के हल के लिए तार्किक व व्यावहारिक होना आवश्यक है। कठिन परिश्रम से लक्ष्य अर्जित करेंगे। अहम निर्णयों में भावनाओं को बाधक ना बनने दें। आवेश व सख्त रवैये से बचें।

शुभ अंक: 6 शुभ रंग: डीप वायलेट

मिथुन  साप्ताहिक राशिफल (22 मई-21 जून)

अधूरे कार्यों को पूरा करने के साथ ही नई शुरुआत करेंगे। कार्यस्थल पर न्याय व मूल्यों के पक्ष में आवाज उठाएंगे। अनावश्यक तनाव से बचने के लिए महत्वपूर्ण निर्णयों को विलंबित ना करें। परस्पर संवाद से विवादों का समाधान संभव है। संबंधों को लेकर वैचारिक स्पष्टता प्राप्त होगी। व्यावसायिक मामलों में साहस के साथ आगे बढ़ने पर सफलता मिलेगी। विनोदप्रियता कायम रखें। संबंधों में मधुरता रहेगी।

शुभ अंक: 4 शुभ रंग: एमराल्ड ग्रीन

कर्क  साप्ताहिक राशिफल (22 जून-22 जुलाई)

संवाद से मानसिक उलझनों का अंत होगा। प्राथमिकताएं तय करने व सही विकल्पों के चयन से असमंजस समाप्त होगा। व्यावसायिक मामलों में अपना पक्ष मजबूती से रखते हुए अनुकूल निर्णय पर पहुंचेंगे। तीन अन्य लोगों संग मिलकर किसी कार्य में रचनात्मक योगदान देंगे। अहम निर्णयों के इस मोड़ पर पारिवारिक एकजुटता व सहयोग सुनिश्चित करना आवश्यक है। कार्यस्थल पर न्याय के लिए खड़े होंगे।

शुभ अंक: 4 शुभ रंग: एमराल्ड ग्रीन

सिंह  साप्ताहिक राशिफल (23 जुलाई-23 अगस्त)

लक्ष्य अर्जित करने के लिए जो ऊर्जा व कौशल चाहिए, वह आप में है। नकारात्मक घटनाक्रमों व परिणामों की कल्पनाएं व्यथित कर सकती हैं, उनमें उलझने के बजाय सकारात्मक व व्यावहारिक दृष्टिकोण अपनाएं। वित्तीय व व्यावसायिक मामलों को सूझबूझ से हल करेंगे। कानूनी मामले समाप्त होंगे। अंतर्मन की मजबूती के साथ ही विचारों को प्रकट करना आवश्यक है। फलस्वरूप प्रेम व मित्रता से जीवन समृद्ध होगा।

शुभ अंक: 9 शुभ रंग: सी ग्रीन

कन्या  साप्ताहिक राशिफल (24 अगस्त-23 सितंबर)

निजी संबंधों में स्नेह व सहयोग रहेगा। किसी खास व्यक्ति से प्रेम व देखभाल पाकर प्रसन्नता मिलेगी। मित्रता व संबंधों को अपने प्रयासों से मजबूत करेंगे। यद्यपि जीवन का आनंद उठाते समय खानपान व भावुकता के अतिरेक से बचें। अंतर्मन को शांत रखते हुए भावनाओं के उतार-चढ़ाव व बाह्य घटनाक्रमों को समझने का यत्न करें। विनोदप्रिय व सहज रवैया जटिल परिस्थितियों से निकलने में मदद करेगा। हृदय संतुष्ट रहेगा।

शुभ अंक: 4 शुभ रंग: लोटस पिंक

तुला  साप्ताहिक राशिफल (24 सितंबर-23 अक्टूबर)

रोजमर्रा की उलझनों को सुलझाने का यत्न करें। परिस्थितियों को स्वीकार करें, वे समय के साथ स्वत: परिवर्तित होंगी। मन व मस्तिष्क विपरीत दिशाओं में खींचेंगे, इस विरोधाभास को समाप्त करने के लिए प्राथमिकताएं तय करें व उनके अनुरूप निर्णय लें। सख्त रवैये व अहं के टकराव से बचें। व्यावहारिक होकर दूसरों के पक्ष को समझना भी आवश्यक है। तुलना से बचें व अपने व्यक्तित्व की खूबियों को उभारने पर ध्यान दें।

शुभ अंक: 5 शुभ रंग: डीप ब्लू

वृश्चिक  साप्ताहिक राशिफल (24 अक्टूबर-22 नवंबर)

निज विचार व भावनाएं प्रकट करें। व्यावसायिक जीवन में नया अवसर कार्यशैली व दृष्टिकोण को बदल देगा। आनंद के क्षण निर्मित होंगे। पुरानी प्रवृत्तियों व व्यसनों से दूरी बनाएंगे। परिवर्तन जीवन का सत्य है, मृतप्राय संबंधों को पीछे छोड़ देना ही उचित है। अतीत के अनुभवों से सीख लेकर वर्तमान व भविष्य की ओर कदम बढ़ाएं। परिवर्तनों को स्वीकार करने के क्रम में अपनी क्षमताओं को विस्तार देने का अवसर मिलेगा।

शुभ अंक: 12 शुभ रंग: रेनबो पेस्टल्स

धनु  साप्ताहिक राशिफल (23 नवंबर-23 दिसंबर)

मानसिक कष्ट व आहत महसूस करने के बजाय धैर्य व सकारात्मकता अपनाएं। अति शीघ्र ही परिस्थितियों में सुखद परिवर्तन आएगा। संबंधों व परिस्थितियों को लेकर द्वंद्व महसूस करेंगे, ऐसे में कुछ समय प्रतीक्षा करना उचित होगा। कोई निर्णय लेने से पहले वैचारिक स्पष्टता आवश्यक है। परिस्थितियों को वृहद परिप्रेक्ष्य में देखें। नए अवसर प्रतीक्षा कर रहे हैं। संबंधों में दिमाग लगाने के बजाय दिल की सुनें।

शुभ अंक: 9 शुभ रंग:सॉफ्ट पिंक

मकर  साप्ताहिक राशिफल (24 दिसंबर-20 जनवरी)

अत्यधिक संवेदनशील महसूस करेंगे। संबंधों में शीघ्र आहत हो सकते हैं। चीजों को खुद पर लेने से बचें। सकारात्मक दृष्टिकोण अपेक्षित है। आत्मविश्वास को मजबूत करें। हृदय में यह भाव पुष्ट करें कि आप सही मार्ग पर प्रवृत्त हैं। निजी संबंधों में सरल-सहज रवैया प्रसन्नता प्रदान करेगा। पुराने संबंधों व मित्रों से जळ्ड़ी यादें भावविह्वल करेंगी। अतीत की गलतियों के लिए दूसरों व स्वयं को क्षमा करें।

शुभ अंक: 17 शुभ रंग: सी ब्लू

कुंभ  साप्ताहिक राशिफल (21 जनवरी-19 फरवरी)

योजनाओं की दिशा में कार्य आरंभ करें। सतत परिश्रम से वे फलीभूत होंगी। विश्राम के साथ ही अभिरुचि की गतिविधियों में भागीदारी आल्हादित करेगी। घूमने-फिरने, खरीदारी व व्यंजनों के स्वाद से प्रसन्नता का अनळ्भव करेंगे। सामाजिक जीवन व्यस्त रहेगा। प्राकृतिक चिकित्सा रोगों से मुक्ति दिला सकती है। साहस के साथ किसी जटिल परिस्थिति से सफलतापूर्वक बाहर आएंगे। जीवन में संतुष्टि के भाव रहेंगे।

शुभ अंक: 1 शुभ रंग: अर्दी ब्राउन

मीन  साप्ताहिक राशिफल (20 फरवरी-20 मार्च)

परिस्थितियों का अत्यधिक विश्लेषण व विकल्पों पर विचार असमंजस पैदा कर सकता है। निजी संबंधों व व्यावसायिक जीवन की दिशा के चयन के लिए अंतर्मन की सुनें। सद्कार्यों में सहयोग करेंगे। भौतिक लाभ मिलेगा व स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। व्यावसायिक साझेदारी को लेकर लचीला दृष्टिकोण अपेक्षित है। विनोदप्रियता कायम रखें। घर में आनंद का माहौल रहेगा। परिवर्तनों व नई शुरुआतों के लिए तैयार होंगे।

शुभ अंक: 3 शुभ रंग: सैफ्रन


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.