विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

क्या बार-बार टूट रहे हैं रिश्ते? कहीं आपका शुक्र तो नहीं है कमजोर? जानें लक्षण और आसान उपाय

Published: Fri, 13 Feb 2026 05:30 PM (IST)

क्या आपके प्रेम संबंध बार-बार टूट रहे हैं? ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यह कमजोर शुक्र का संकेत हो सकता है। ...और पढ़ें

शुक्र को कैसे करें मजबूत? (Image Source: AI-Generated)

शुक्र को कैसे करें मजबूत? (Image Source: AI-Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अक्सर हम देखते हैं कि कुछ लोगों के जीवन में प्रेम और रिश्तों की डोर बहुत कच्ची होती है। बार-बार ब्रेकअप होना, वैवाहिक जीवन में कलह या विवाह में अनावश्यक देरी होना केवल संयोग नहीं होता। ज्योतिष शास्त्र में इन सभी समस्याओं का सीधा संबंध 'शुक्र ग्रह' (Venus) से माना गया है।

शुक्र को प्रेम, सौंदर्य और भौतिक सुखों का कारक कहा जाता है। जब कुंडली में शुक्र ग्रह (Shukra Grah) कमजोर होता है, तो व्यक्ति को भावनात्मक और आर्थिक दोनों मोर्चों पर संघर्ष करना पड़ता है।

कैसे पहचानें कमजोर शुक्र के लक्षण?

अगर आपको लगता है कि आपके जीवन में प्रेम का अभाव है, तो ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इन संकेतों पर गौर करें:

  • रिश्तों में दरार: अगर आपके प्रेम संबंध बार-बार टूट रहे हैं या पार्टनर के साथ भावनात्मक जुड़ाव नहीं बन पा रहा है, तो यह शुक्र के कमजोर होने का प्रबल संकेत है।
  • विवाह में देरी: शुक्र के अशुभ प्रभाव से विवाह में बाधाएं आती हैं या वैवाहिक सुख में कमी महसूस होती है।

शारीरिक समस्याएं: स्वास्थ्य ज्योतिष के अनुसार, शुक्र कमजोर होने पर व्यक्ति को त्वचा संबंधी रोग (Skin Problems) या आंखों से जुड़ी परेशानियां घेर सकती हैं। चेहरे का तेज कम होना भी इसका एक लक्षण है।

  • कला में असफलता: संगीत, नृत्य या अभिनय के क्षेत्र में कड़ी मेहनत के बाद भी सफलता न मिलना शुक्र की कमजोरी दर्शाता है।
Shukra puja
(Image Source: AI-Generated)

शुक्र को मजबूत करने के अचूक उपाय

अगर आप अपने जीवन में प्रेम और सुख-समृद्धि वापस लाना चाहते हैं, तो धार्मिक और ज्योतिषीय उपायों को अपनाकर शुक्र को प्रसन्न कर सकते हैं:

  • सफेद रंग का इस्तेमाल: शुक्रवार के दिन सफेद कपड़े पहने। यह शुक्र की ऊर्जा को संतुलित करने में मदद करता है।
  • मंत्र जाप: शुक्रवार को 'ॐ शुं शुक्राय नमः' मंत्र का 108 बार जाप करना अत्यंत लाभकारी माना गया है।
  • दान का महत्व: इस दिन सफेद चीजों जैसे दूध, दही, चावल, मिश्री या घी का दान करना शुभ फल देता है।
  • साफ-सफाई और इत्र: शुक्र को स्वच्छता और सुगंध पसंद है। इसलिए हमेशा साफ रहें और इत्र (Perfume) का प्रयोग करें। इससे आकर्षण शक्ति बढ़ती है।
  • गौ सेवा: शुक्रवार को गाय को चारा खिलाने से भी शुक्र दोष (Shukra Dosha) कम होता है और जीवन में स्थिरता आती है।

यह भी पढ़ें- Shukrawar Tips: शुक्रवार के दिन करें ये काम, कभी नहीं होगी धन की कमी

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।