Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Vrat Rules: व्रत के पहले पेटभर के खाना सही या गलत, पारण के बाद क्या खाना चाहिए

    Updated: Fri, 30 May 2025 06:31 PM (IST)

    Vrat Rules व्रत रखने का वैज्ञानिक और धार्मिक महत्व है। यह शरीर को डिटॉक्स करने और पाचन तंत्र को आराम देने में मदद करता है। धर्मशास्त्रों के अनुसार व्रत से पहले गरिष्ठ भोजन नहीं करना चाहिए क्योंकि इससे स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है। व्रत से पहले प्रोटीन युक्त और हल्का भोजन करना चाहिए।

    Hero Image
    Vrat Rules: व्रत में शरीर की अंदर से सफाई होती है और मिलती है मानसिक शांति।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अक्सर लोग व्रत करने का संकल्प लेते हैं और उसे पूरा करने के लिए एक दिन पहले जमकर खाते हैं। ऐसे लोगों का मानना होता है कि इससे अगले दिन ज्यादा भूख नहीं लगेगी। वहीं, कुछ लोग व्रत वाले दिन भी फलाहार के लिए कुछ न कुछ खाया ही करते हैं। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ऐसे में सवाल है कि क्या व्रत करने का यह तरीका ठीक है? क्या व्रत वाले दिन खाना-पीना (dos and don'ts of fasting) जरूरी है। यदि हां, तो कितना खाना जरूरी है और क्या खाना चाहिए? व्रत करने के पीछे वैज्ञानिक और धार्मिक महत्व क्या है? यदि आपके भी मन में ये सवाल उठते हैं, तो आइए जानते हैं (vrat preparation guide) इनके जवाब। 

    व्रत रखने का वैज्ञानिक कारण 

    पुराने जमाने से लोग व्रत को स्वस्थ जीवनशैली का एक महत्वपूर्ण हिस्सा मानते चले आ रहे हैं। विज्ञान भी अब बात की पुष्टि करता है। दरअसल, व्रत रखने से शरीर को डिटॉक्स करने में मदद मिलती है। इससे पाचन तंत्र को एक दिन रिलेक्स करने का मौका मिलता है। व्रत मानसिक तनाव कम होता है और आत्म-नियंत्रण बढ़ता है। 

    व्रत रखने का धार्मिक कारण 

    व्रत रखने का धार्मिक कारण (vrat preparation guide) यह है कि इससे मन, शरीर और आत्मा की शुद्धि होती है। यह एक तरह का तप है, जिसमें आप अपने शरीर को कष्ट देकर आत्म-नियंत्रण करने की कोशिश करते हैं। खाने-पीने की चीजें सामने होने के बाद भी आप यदि उसे नहीं खाते हैं, तो यह आपके संयम और धैर्य बढ़ता है। 

    व्रत करने से आप उस दिन तनाव में नहीं रहते हैं और मानसिक रूप से ईश्वर के निकट होने की अनुभूति करते हैं। कई लोग मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए व्रत रखते हैं। ईश्वर से अगाथ प्रेम प्रदर्शित करते हुए उनकी उपासना करते हैं, जिससे उनकी इच्छाएं पूरी होती हैं। 

    क्या व्रत से पहले हैवी खाना ठीक है 

    उपवास के एक दिन पहले ज्यादा गरिष्ठ भोजन करने का स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है। धर्मशास्त्रों में ऐसा करने की निंदा की गई है। व्रत से पहले तला हुआ या मसालेदार भोजन नहीं करना चाहिए क्योंकि आप व्रत शरीर की अंदर से सफाई के लिए कर रहे हैं। 

    यह भी पढ़ें- Palmistry Secrets: सूर्य पर्वत पर हो गोल निशान, तो जानिए कैसी होगी आपकी जिंदगी

    व्रत से पहले और बाद में क्या खाएं 

    उपवास से पहले हल्का भोजन (what to eat before fasting) करना सबसे अच्छा होता है। आपको प्रोटीन युक्त खाने की चीजें जैसे पनीर, दही, दालें और सोयाबीन खानी चाहिए, जो शरीर को ऊर्जा देती हैं। व्रत से पहले और व्रत दौरान पर्याप्त पानी पीना चाहिए और फल खाने चाहिए। व्रत के बाद पाचन तंत्र को ठीक करने के लिए हल्का भोजन जैसे फल, सब्जियां आदि खाने चाहिए। 

    यह भी पढ़ें- Vastu Shastra Direction: दक्षिण दिशा की तरफ मुंह करके भी न खाना, वर्ना बहुत पड़ेगा पछताना

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।