विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 31, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Vivah Shubh Muhurat 2022: नवंबर में कुछ ही दिन बजेंगी शहनाइयां, जानिए विवाह के शुभ मुहूर्त

By Shivani SinghEdited By:
Published: Mon, 31 Oct 2022 03:50 PM (IST)

Vivah Shubh Muhurat 2022 इस साल शुक्र अस्त होने के कारण काफी कम विवाह के मुहूर्त बन रहे हैं। वहीं ...और पढ़ें

Vivah Shubh Muhurat 2022: नवंबर में कुछ ही दिन बजेंगी शहनाईयां, जानिए विवाह के शुभ मुहूर्त
Vivah Shubh Muhurat 2022: नवंबर में कुछ ही दिन बजेंगी शहनाईयां, जानिए विवाह के शुभ मुहूर्त

नई दिल्ली, Vivah Shubh Muhurat 2022: कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी यानी देवउठनी एकादशी के साथ आमतौर पर शुभ और मांगलिक कार्य होना शुरू हो जाते हैं। क्योंकि देवउठनी एकादशी के साथ चातुर्मास समाप्त हो जाता है। 10 जुलाई को भगवान विष्णु को अगले 4 मास के लिए योग निद्रा में चले जाते हैं। जो देवउठनी एकादशी के दिन जाग जाते हैं। इसके अगले दिन ही तुलसी विवाह होता है जिसमें देवी तुलसी और शालिग्राम का विवाह कराया जाता है। इस साल देवउठनी एकादशी के दिन से विवाह कार्य आरंभ नहीं होंगे। जानिए नवंबर 2022 में पड़ने वाले सभी विवाह के मुहूर्त।

देवउठनी एकादशी 2022 पर विवाह मुहूर्त

देवउठनी एकादशी के साथ शुभ कार्य शुरू हो जाएंगे लेकिन विवाह नहीं शुरू होंगे। क्योंकि इस साल इस दिन शुक्र तारा अस्त रहेगा। इसके कारण विवाह का कोई भी शुभ मुहूर्त नहीं बन रहा है। नवंबर माह में शुक्र तारा 20 तारीख तक रहेगा। इसके बाद से विवाह आरंभ हो जाएंगे।

नवंबर 2022 विवाह मुहूर्त

21 नवंबर 2022, सोमवार

तिथि-त्रयोदशी

नक्षत्र- स्वाती

24 नवंबर 2022

24 नवंबर 2022, गुरुवार को भी शादी का मुहूर्त बन रहा है। इस दिन विवाह मुहूर्त दोपहर 3 बजकर 4 मिनट से शाम 7 बजकर 37 मिनट तक रहेगा।

नक्षत्र- अनुराधा

तिथि-प्रतिपदा

25 नवंबर 2022

25 नवंबर 2022, शुक्रवार को भी विवाह का शुभ मुहूर्त बन रहा है। इस दिन विवाह का मुहूर्त रात 10 बजकर 45 मिनट से 26 नवंबर सुबह 6 बजकर 52 मिनट तक रहेगा।

नक्षत्र- मूल

तिथि-तृतीया

27 नवंबर 2022

इस दिन भी विवाह का शुभ मुहूर्त बन रहा है। इस दिन मुहूर्त रात 9 बजकर 34 मिनट से 28 नवंबर सुबह 6 बजकर 54 मिनट तक रहेगा।

नक्षत्र- उत्तराषाढ़ा

तिथि-पंचमी

दिसंबर 2022 विवाह मुहूर्त

2 दिसंबर 2022, शुक्रवार

7 दिसंबर 2022, बुधवार

8 दिसंबर 2022, गुरुवार

9 दिसंबर 2022, शुक्रवार

Pic Credit- Freepik

डिसक्लेमर

इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।