Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Vivah panchami 2024: विवाह पंचमी पर जरूर करें इस कथा का पाठ, बनेंगे सभी बिगड़े काम

    Updated: Fri, 06 Dec 2024 08:48 AM (IST)

    विवाह पंचमी का दिन बहुत शुभ होता है। यह पर्व हर मार्गशीर्ष माह में शुक्ल पक्ष के पांचवें दिन पूरी भव्यता के साथ मनाया जाता है। कहते हैं कि इस दिन भगवान राम और देवी सीता की पूजा करने से पति-पत्नी के रिश्ते में मिठास आती है। पंचांग के अनुसार इस साल विवाह पंचमी (Vivah panchami 2024) 06 दिसंबर को मनाई जाएगी।

    Hero Image
    Vivah panchami 2024: विवाह पंचमी की कथा।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। विवाह पंचमी का दिन हिंदू धर्म में बहुत महत्व रखता है। यह दिन भगवान राम और देवी सीता के पवित्र विवाह का प्रतीक है। इस शुभ दिन उपवास रखने से विवाह में आने वाली सभी बाधाओं का नाश होता है। कहते हैं कि इस दिन जो लोग सच्ची श्रद्धा के राम जी और देवी सीता की पूजा करते हैं, उनके परिवार में खुशहाली आती है। इसके साथ ही सभी संकटों का नाश होता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल विवाह पंचमी (Vivah panchami 2024) 6 दिसंबर को मनाई जाएगी। कहा जाता है कि इस दिन जो साधक व्रत रखते हैं, उन्हें विवाह पंचमी की कथा का पाठ अवश्य करना चाहिए, इससे व्रत का पूरा फल मिलता है, तो आइए यहां पढ़ते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    विवाह पंचमी की कथा (Vivah Panchami Katha 2024)

    ग्रंथों और पुराणों के अनुसार, राम जी श्री हरि विष्णु के अवतार हैं और उनका जन्म अयोध्या के राजा दशरथ के सबसे बड़े पुत्र के रूप में हुआ था। मार्गशीर्ष माह की पंचमी तिथि को श्री राम अपने छोटे भाई लक्ष्मण और गुरु विश्वामित्र के साथ देवी सीता की जन्मभूमि जनकपुरी गए थे। यह वही पावन समय था, जब राजा जनक ने माता जानकी के लिए स्वयंवर का आयोजन किया था। इस स्वयंवर में भगवान राम भी शामिल हुए थे। इसके अलावा देवी सीता से विवाह करने के लिए स्वयंवर में कई महान राजाओं ने भी भाग लिया था, लेकिन राजा जनक की शर्त को कोई भी पूरा नहीं कर पाया था।

    (दरअसल, जनक जी के पास भगवान शिव का धनुष था, जिसपर उन्होंने पर प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखी थी।) दुर्भाग्य से हर कोई इसमें असफल रहा। लेकिन अपने गुरू विश्वामित्र की आज्ञा से राम जी ने ऐसा कर दिखाया था। जैसे ही उन्होंने उस धनुष को उठाया उसके दो टुकड़े हो गए थे और वहां मौजूद हर कोई हैरान रह गया था। इसके बाद विधिपूर्वक माता सीता का विवाह मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम के साथ से हुआ था।

    यह भी पढ़ें: Vivah panchami 2024: विवाह पंचमी में क्यों की जाती है गौरी पूजा? मां सीता से जुड़ा है इसका कनेक्शन

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।