Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Vivah Panchami 2023 Upay: विवाह पंचमी पर करें ये चमत्कारी उपाय, जीवन की कई समस्याओं से मिलेगा एक साथ छुटकारा

    Vivah Panchami 2023 Upay विवाह पंचमी के दिन जो भक्त इस दिन सच्ची श्रद्धा के साथ भगवान श्री राम और मां सीता की विशेष पूजा करते हैं उनके घर में सुख-सौभाग्य सदैव बना रहता है। वहीं ज्योतिष शास्त्र में इस दिन को लेकर कुछ उपाय बताए गए हैं जिनसे जीवन की कई समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है। तो चलिए जानते हैं -

    By Vaishnavi DwivediEdited By: Vaishnavi DwivediUpdated: Sun, 17 Dec 2023 12:51 PM (IST)
    Hero Image
    Vivah Panchami 2023 Upay - विवाह पंचमी उपाय

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Vivah Panchami 2023 Upay: सनातन धर्म में विवाह पंचमी का दिन बड़ा ही शुभ माना गया है। यह पर्व मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। कुछ जातक इस दिन का उपवास भी रखते हैं। कहा जाता है, जो साधक इस दिन सच्ची श्रद्धा अनुसार, श्रीराम और माता सीता की विशेष पूजा करते हैं, उनके घर में सुख-सौभाग्य सदैव बना रहता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वहीं ज्योतिष शास्त्र में आज के दिन को लेकर कुछ उपाय बताए गए हैं, जिनसे जीवन की कई समस्याओं से निजात पाया जा सकता है। तो आइए जानते हैं -

    विवाह पंचमी पर करें ये अचूक उपाय -

    शीघ्र विवाह हेतु

    जिन लोगों के विवाह में लगातार मुश्किलें आ रही हैं, उन्हें आज के दिन उपवास रखना चाहिए और विधि-विधान के साथ भगवान राम और मां सीता की आराधना करनी चाहिए। इसके साथ ही प्रभु श्रीराम और माता जानकी के विवाह का आयोजन करना चाहिए। ऐसा करने से शीघ्र विवाह के योग बनेंगे। साथ ही सुयोग्य जीवन साथी की प्राप्ति होगी।

    यात्रा सफल होने हेतु

    जो जातक शादी के रिश्ते की बात करने के लिए किसी दूसरे शहर जा रहे हैं, वो चाहते हैं कि उनकी यात्रा सफल हो, तो उन्हें 11 बार इस चौपाई ''प्रबिसि नगर कीजै सब काजा हृदय राखि कौशलपुर राजा''का पाठ करना चाहिए। ऐसा करने से उनकी यात्रा मंगलमयी होगी।

    जीवनसाथी की लंबी उम्र हेतु

    जो महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं, उन्हें विवाह पंचमी के दिन भगवान राम और मां सीता के चरणों में सिंदूर अर्पित करना चाहिए। साथ ही उनकी विधिपूर्वक पूजा-अर्चना करनी चाहिए। इस उपाय को करने से पति की उम्र में वृद्धि होगी।

    बिजनेस में तरक्की हेतु

    जो लोग व्यापार में सफलता हासिल करना चाहते हैं, उन्हें विवाह पंचमी के दिन स्नान आदि करने के बाद भगवान राम के इस मंत्र 'श्रीं रामाय नमः' का 108 बार जाप करना चाहिए। साथ ही व्यापार वाले स्थान पर श्री राम यंत्र की स्थापना करनी चाहिए।

    यह भा पढ़ें: Vivah panchami 2023: विवाह पंचमी पर राशि अनुसार करें इन चीजों का दान, हर समस्या का होगा समाधान

    डिसक्लेमर- 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/जयोतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देंश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी'।