विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कहीं आप भी तो गलत तरीके से नहीं पढ़ रहे हैं विष्णु चालीसा, क्या है इसकी सही विधि और नियम?

Published: Wed, 27 May 2026 05:55 PM (IST)

भगवान विष्णु की पूजा अत्यंत सरल है, लेकिन इसमें शुद्धता और भाव का विशेष महत्व है। पाठ करते समय कुछ नियमों का पालन जरूर करें।

विष्णु चालीसा पाठ की सही विधि (Picture Credit- AI Generated)

विष्णु चालीसा पाठ की सही विधि (Picture Credit- AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में गुरुवार का दिन जगत के पालनहार भगवान श्री हरि विष्णु को समर्पित है। कई भक्त इस दिन पर श्रद्धाभाव से विष्णु चालीसा का पाठ करते हैं, लेकिन सही विधि और नियमों की जानकारी न होने के कारण उन्हें इसका पूर्ण फल नहीं मिल पाता। अगर आप भी विष्णु चालीसा पढ़ते हैं, तो एक बार इसकी सही विधि और इससे मिलने वाले चमत्कारी लाभ के बारे में जरूर जान लें।

विष्णु चालीसा पाठ की सही विधि

  • गुरुवार के दिन या किसी अन्य दिन पर भी सुबह जल्दी उठकर स्नान करें। श्री हरि को पीला रंग अत्यंत प्रिय है, ऐसे में अगर संभव हो, तो पूजा के समय पीले रंग के कपड़े पहनें।
  • घर के पूजा स्थल पर भगवान विष्णु की मूर्ति या तस्वीर के सामने शुद्ध देसी घी का दीपक जलाएं।
  • भगवान विष्णु को पीले फूल, पीले फल और तुलसी दल (तुलसी के पत्ते) अर्पित करें। ध्यान रहे, श्री हरि की पूजा तुलसी के बिना अधूरी मानी जाती है।
  • सभी सामग्री अर्पित करने के बाद, शांत और एकाग्र मन से विष्णु चालीसा का पाठ करें।
  • चालीसा का पाठ पूर्ण होने के बाद भगवान विष्णु की आरती करें और उनसे अपनी मनोकामना पूर्ति की प्रार्थना करें।
Vishnu Chalisa i (1)
(Picture Credit- AI Generated)

विष्णु चालीसा पाठ के चमत्कारी लाभ

जो भक्त रोजाना या विशेष रूप से गुरुवार के दिन विधि-विधान से विष्णु चालीसा का पाठ करता है, उसके जीवन में ये अद्भुत बदलाव आते हैं -

  • भगवान विष्णु की पूजा से माता लक्ष्मी स्वतः ही प्रसन्न हो जाती हैं। इससे घर की आर्थिक समस्याएं और कंगाली दूर होती है और हमेशा बरकत बनी रहती है।
  • ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, यदि कुंडली में देवगुरु बृहस्पति की स्थिति कमजोर है, तो विष्णु चालीसा का पाठ आपके दुर्भाग्य को भी सौभाग्य में बदल देता है।
  • श्रद्धापूर्वक पाठ करने से साधक के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ जाता है। इससे हर प्रकार के अज्ञात भय से मुक्ति मिलती है।
  • नियमित रूप से विष्णु चालीसा पढ़ने से व्यक्ति को जाने-अनजाने में हुए पापों से मुक्ति मिल जाती है। साथ ही वह जीवन-मरण के चक्र से छूटकर मोक्ष के मार्ग पर अग्रसर होता है।
  • धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस पाठ के प्रभाव से घर-परिवार में चल रहा तनाव और कलह समाप्त होता है। साथ ही सदस्यों के बीच आपसी प्रेम बढ़ता है।

यह भी पढ़ें- भगवान विष्णु जहां करते हैं विश्राम, वो कैसे बना क्षीर सागर? पढ़ें कामधेनु गाय के प्राकट्य की कथा

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।