विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

एग्जाम से लेकर जॉब में चाहिए सफलता? इस विजयादशमी आजमाएं सरसों के दाने और सिंघाड़े के आटे का यह असरदार उपाय

Published: Tue, 20 Oct 2026 07:37 AM (IST)

20 अक्टूबर 2026 को विजयादशमी मनाई जाएगी, जो भगवान श्रीराम की रावण पर विजय का प्रतीक है। इस दिन शमी ...और पढ़ें

दशहरा से जुड़े ज्योतिषीय उपाय (Picture Credits- AI Images)

दशहरा से जुड़े ज्योतिषीय उपाय (Picture Credits- AI Images)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। 20 अक्टूबर 2026, मंगलवार यानी आज 'विजयादशमी' का त्योहार है। हिंदू पुराणों के मुताबिक आज के ही दिन भगवान श्रीराम ने लंका के राजा रावण पर जीत हासिल की थी, जिस वजह से इस दिन को विजयादशमी (Vijayadashami 2026) के रूप में मनाया जाने लगा।

इस दिन पर कुछ खास तरह के पेड़-पौधे की पूजा का विधान है। माना जाता है कि इस दिन शमी के पेड़ की पूजा करने से जीवन में अपार सफलता मिलती है।

विजयदशमी को दशहरा के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन पर कुछ खास तरह के उपाय करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं दशहरा से जुड़े खास उपायों के बारे में।

दशहरा 2026 से जुड़े खास उपाय

दशहरा पर आप भी चाहते हैं कि आपके फैसले लेने की क्षमता बेहतर हो, तो इस दिन आपको अपने घर में चांदी का छोटा-सा हाथी अपने घर में जरूर लाना चाहिए। भारतीय संस्कृति और हिंदू धर्म से जुड़ी मान्यताओं के मुताबिक, हाथी का संबंध भगवान गणेश से है, जो अत्यंत पवित्र, शक्तिशाली और शुभ माने गए हैं।

दशहरा के मौके पर किसी भी मंदिर में सिघांड़े का आटा दान करने से जीवन में तमाम तरह के सुख-साधना की प्राप्ति होती है।

इसके अलावा इस दिन मंदिर में सरसों का तेल दान करने से आत्मविश्वास में वृद्धि होने के साथ सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

अगर आपके परिवार में आए दिन छोटी-छोटी बातों पर अनबन या वाद-विवाद की स्थिति बन जाती है, तो दशहरा के अवसर पर सफेद चंदन का पेस्ट बनाकर तिलक लगाने से दिमाग शांत और ठंडा होता है। इसके अलावा चंदन का टीका घर में सभी को लगाना चाहिए।

जो भी छात्र अपने करियर में बेहतर बदलाव की कामना करते हैं, उन्हें दशहरा के मौके पर चुटकी भर सरसों का दाना बेहत जल में प्रवाहित करना चाहिए।

दशहरा (Dussehra 2026) के मौके पर मंदिर में नारियल दान करने से जीवन में तमाम तरह की नकारात्मक ऊर्जा और बुरी नजर से बचाव का आशीर्वाद मिलता है।

नौकरीपेशा लोगों को वर्कप्लेस पर तरक्की प्राप्त करने के लिए दशहरा के मौके पर सिंघाड़े की आटा की रोटियां बनाकर जानवरों को खिलाना चाहिए।

ऐसे छात्र जो किसी भी तरह के प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें अपनी स्मरण क्षमता बढ़ाने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ जरूर करना चाहिए। यह उपाय उन्हें अपने नियमित जीवन में शामिल करना चाहिए।

इसके अलावा इस दिन शमी के पेड़ की पूजा करना भी शुभ माना जाता है। शमी के पेड़ की उपासना करने से जीवन में बेहतर परिणाम की प्राप्ति होती है।

यह भी पढ़ें- श्रीराम का दशहरा या मां दुर्गा की विजयदशमी? पौराणिक कथाओं से समझें दोनों के बीच का अंतर

यह भी पढ़ें- यूपी-बिहार में अष्टमी, नवमी और विजयदशमी पर खोइछा भरने की क्या है परंपरा? मां दुर्गा की विदाई से जुड़ी है वजह

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।