Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Vijaya Ekadashi 2023: कब है फाल्गुन मास का पहला एकादशी व्रत? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व

    By Shantanoo MishraEdited By: Shantanoo Mishra
    Updated: Mon, 06 Feb 2023 06:05 PM (IST)

    Vijaya Ekadashi 2023 हिन्दू धर्म में एकादशी व्रत को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन भगवान विष्णु की उपासना का विधान है। जानिए कब रखा जाएगा फाल्गुन मास का पहला एकादशी व्रत तिथि शुभ मुहूर्त और महत्व।

    Hero Image
    Vijaya Ekadashi 2023: इस दिन है फाल्गुन मास का पहला एकादशी व्रत।

    नई दिल्ली, अध्यात्मिक डेस्क | Vijaya Ekadashi 2023: वैदिक शास्त्रों में एकादशी तिथि को बहुत ही महत्वपूर्ण बताया गया है। ऐसा इसलिए क्योंकि मान्यता है कि एकादशी व्रत रखने वाले व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ति होती है और सभी संकट टल जाते हैं। हिन्दू पंचांग के अनुसार फाल्गुन मास में 16 जनवरी 2023 (Vijaya Ekadashi 2023 Date) के दिन विजया एकादशी व्रत रखा जाएगा। धार्मिक मान्यता है कि एकादशी भगवान विष्णु के अंश हैं, इसलिए इस दिन श्रीहरि की विशेष पूजा का विधान है। आइए जानते हैं कब रखा जाएगा फाल्गुन मास का पहला एकादशी व्रत, शुभ मुहूर्त और महत्व।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    विजया एकादशी 2023 मुहूर्त (Vijaya Ekadashi 2023 Shubh Muhurat)

    पंचांग के अनुसार फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि के विजया एकादशी व्रत जाएगा। फाल्गुन कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि 16 फरवरी 2023, सुबह 04 बजकर 02 मिनट से प्रारंभ होगा और इसका समापन 17 फरवरी 2023 को मध्यरात्रि 01 बजकर 19 मिनट पर हो जाएगा। इस दिन गोधूलि मुहूर्त प्रातः 06 बजकर 45 मिनट से सुबह 07 बजकर 08 मिनट तक है। साथ ही व्रत पारण का समय 17 फरवरी को प्रातः 06 बजकर 31 मिनट से सुबह 08 बजकर 35 मिनट के बीच रहेगा।

    विजया एकादशी 2023 महत्व (Vijaya Ekadashi 2023 Importance)

    शास्त्रों में बताया गया है कि जो साधक एकादशी व्रत का पालन करता है, वह जीवन में लाभ प्राप्त करता है। साथ ही विजया एकादशी व्रत रखने से नाम के अनुरूप सभी शत्रुओं पर विजय की प्राप्ति होती है। एकादशी व्रत के दिन भगवान विष्णु की आराधना करने से सभी मनोकामना पूर्ण हो जाती है और सभी क्षेत्रों में सफलता प्राप्त होती है।

    डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।