Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Vat Savitri Vrat पर पूजा के समय राशि अनुसार करें इन मंत्रों का जप, पूरी होगी मनचाही मुराद

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Sun, 25 May 2025 04:53 PM (IST)

    ज्योतिषियों की मानें तो वट सावित्री व्रत (Vat Savitri Vrat 2025) पर कई मंगलकारी संयोग बन रहे हैं। इन योग में जगत के पालनहार भगवान विष्णु की पूजा करने से साधक की हर मनोकामना पूरी होगी। साथ ही जीवन में सुखों का आगमन होगा। इस तिथि पर दान करना शुभ माना जाता है।

    Hero Image
    Vat Savitri Vrat 2025: कैसे करें भगवान विष्णु को प्रसन्न?

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, सोमवार 26 मई को वट सावित्री व्रत है। यह पर्व हर साल ज्येष्ठ अमावस्या और पूर्णिमा तिथि पर मनाया जाता है। उत्तर भारत में ज्येष्ठ अमावस्या के दिन वट सावित्री व्रत मनाया जाता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं पति की लंबी आयु और सुख-सौभाग्य में वृद्धि के लिए व्रत रखती हैं। साथ ही स्नान-ध्यान कर वट वृक्ष की पूजा करती हैं। अविवाहित लड़कियां भी शीघ्र विवाह के लिए वट सावित्री व्रत के दिन भगवान विष्णु और शिव की पूजा करती हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    धार्मिक मत है कि ज्येष्ठ अमावस्या के दिन व्रत रख वट वृक्ष की पूजा करने से व्रती की हर मनोकामना पूरी होती है। साथ ही घर में सुख, शांति एवं खुशहाली आती है। वट वृक्ष में लक्ष्मी नारायण समेत समस्त देवी-देवताओं का निवास होता है। अगर आप भी लक्ष्मी नारायण जी की कृपा पाना चाहती हैं, तो ज्येष्ठ अमावस्या के दिन वट वृक्ष की पूजा के समय राशि अनुसार इन मंत्रों का जप करें।

    यह भी पढ़ें: Vat Savitri Vrat 2025: वट सावित्री व्रत पर अखंड सौभाग्य के लिए करें इन मंत्रों का जप, होंगे चमत्कारी लाभ

    राशि अनुसार मंत्र जप

    • मेष राशि के जातक वट सावित्री व्रत के दिन 'ॐ महाकाल नमः और ऊँ श्री परमेश्वराय नम:' मंत्र का जप करें।
    • वृषभ राशि के जातक वट सावित्री के दिन 'ॐ भोलेनाथ नमः और ऊँ श्री गरुडध्वजाय नम:' मंत्र का जप करें।
    • मिथुन राशि के जातक वट सावित्री व्रत के दिन 'ॐ गोरापति नमः और ऊँ श्री ईश्वराय नम:' मंत्र का जप करें।
    • कर्क राशि के जातक वट सावित्री के दिन 'ॐ उमापति नमः और ऊँ श्री चतुर्मूर्तये नम:' मंत्र का जप करें।
    • सिंह राशि वाले विष्णु जी की कृपा पाने के लिए 'ॐ त्रिपुरारी नमः और ऊँ श्री रामाय नम:'मंत्र का जप करें।
    • कन्या राशि के जातक वट सावित्री व्रत के दिन 'ॐ नागार्जुन नमः और ऊँ श्री कृष्णाय नम:' मंत्र का जप करें।
    • तुला राशि के जातक वट सावित्री व्रत के दिन 'ॐ अर्धनारीश्वर नमः और ऊँ श्री वाराहय नम:' मंत्र का जप करें।
    • वृश्चिक राशि के जातक वट सावित्री व्रत के दिन 'ॐ नीलेश्वर नमः और ऊँ श्री शंख भृते नम:' मंत्र का जप करें।
    • धनु राशि के जातक वट सावित्री व्रत के दिन 'ॐ मृत्युन्जन नमः और ऊँ श्री ईश्वराय नम:' मंत्र का जप करें।
    • मकर राशि के जातक वट सावित्री व्रत के दिन 'ॐ नागधारी नमः और ऊँ श्री सुलोचनाय नम:' मंत्र का जप करें।
    • कुंभ राशि के जातक वट सावित्री व्रत के दिन 'ॐ गोरीशंकर नमः और ऊँ श्री प्रभवे नम:' मंत्र का जप करें।
    • मीन राशि के जातक वट सावित्री व्रत के दिन 'ॐ देवदेवेश्वर नमः और ऊँ श्री प्रकटाय नम:' मंत्र का जप करें।

    यह भी पढ़ें: कब और कैसे करें वट सावित्री व्रत, अभी नोट करें शुभ मुहूर्त और विधि

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।