Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Vastu Tips For Staircase: भूलकर भी घर की इस दिशा में न बनवाएं सीढ़ियां, होगी धन हानि

    Vastu Tips For Stairs वास्तु के मुताबिक घर में मौजूद सीढ़ियां बहुत ही जरूरी चीज है। इसलिए इसे बनवाते समय दिशा का जरूर ध्यान रखना चाहहिए। अन्यथा व्यक्ति के जीवन में कई समस्याएं आ सकती हैं। जानिए सीढ़ियां बनाते समय किन बातों का रखें ध्यान

    By Shivani SinghEdited By: Updated: Tue, 29 Mar 2022 11:02 AM (IST)
    Hero Image
    Vastu Tips For Staircase: सीढ़ियां बनवाते समय ध्यान रखें ये बातें

    नई दिल्ली, Vastu Tips For Stairs: घर का हर एक हिस्सा बनवाते समय वास्तु का पूरा ध्यान रखना बहुत जरूरी है। क्योंकि वास्तु के मुताबिक, जातक के द्वारा गलत तरीके से बनाई गई चीज वास्तु दोष का कारण बन सकती है। इसी क्रम में घर में मौजूद सीढ़ियां वास्तु के हिसाब से काफी जरूरी मानी जाती है। क्योंकि इससे वहां रहने वाले व्यक्ति के जीवन पर अच्छा और बुरा असर पड़ सकता है। वास्तु के अनुसार, सीढ़ियों से निकलने वाली शक्तिशाली एनर्जी घर के सदस्यों की किस्मत खोल सकती सकती है और यह आपको बर्बाद भी कर सकती है। जानिए घर में सीढ़ियां बनाते समय किन बातों का खास ख्याल रखना चाहिए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सीढ़ियां बनवाने की सही दिशा

    अगर आप घर में आंतरिक सीढ़ी बनाना चाहते हैं तो इसके लिए पूर्व से पश्चिम या फिर उत्तर से दक्षिण की ओर की दिशा को सबसे बेस्ट माना जाता है। इससे परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य पर अच्छा असर पड़ता है। इसके अलावा घर के दक्षिण-पश्चिम यानि कि नैऋत्य कोण में भी सीढ़ियां बनना अच्छा माना जाता है। क्योंकि इस दिशा में पृथ्वी तत्व की प्रधानता होती है। इससे धन-संपत्ति में वृद्धि होती है और स्वास्थ्य अच्छा रहता है।

    इस दिशा की ओर न बनवाएं सीढ़ियां

    वास्तु शास्त्र के मुसाबिक, घर का बीच के भाग यानि कि ब्रह्म स्थान में सीढ़ियां नहीं बनवानी चाहिए। क्योंकि यह जगह सबसे ज्यादा सेंसटिव होती है। इस जगह पर सीढ़ियां बनवाने से कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा ईशान कोण में भी सीढ़ियां बनवाने से पहले एक्सपर्ट से जरूर बात कर लें। क्योंकि यह दिशा देवों की दिशा मानी जाती है जिसे हल्का और खुला रखना बहुत जरूरी है इसलिए इस दिशा में सीढ़ियां बनाने से हानि हो सकती है। इससे पैसों की दिक्कत के साथ बच्चों के करियर में रुकावट आ सकती हैं।

    वास्तु के अनुसार, सीढ़ियां ऐसी बनानी चाहिए कि वह बाहरी लोगों को तुरंत दिखाई न दे। ऐसा इसलिए है क्योंकि इससे आपके घर में तनाव और परेशानी आ सकती है।

    Pic Credit- Freepik

    डिसक्लेमर'

    इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'