Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Vastu Tips: परेशानियों का सबब बन सकती हैं बेडरूम में रखी ये चीजें, जल्द करें इन्हें घर से बाहर

    Updated: Mon, 13 Jan 2025 06:50 PM (IST)

    घर बनवाते समय वास्तु नियमों का ध्यान रखना बहुत जरूरी माना जाता है इससे नकारात्मक ऊर्जा आपके परिवार से दूर बनी रहती है। कभी-कभी जाने अनजाने में हम बेडरूम (Vastu Tips for bedroom) में कुछ चीजें रख देते हैं जो वास्तु दोष का कारण बन सकती हैं। ऐसे में तुरंत ही इन चीजों को घर से बाहर कर देना चाहिए।

    Hero Image
    Vastu Tips बेडरूम में क्या नहीं रखना चाहिए।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वास्तु शास्त्र के नियमों का ध्यान रखने पर घर में सकारात्मकता ऊर्जा का प्रवाह बना रहता है और व्यक्ति कई तरह की समस्याओं से मुक्ति पा सकता है। वास्तु शास्त्र में घर के हर हिस्से को महत्वपूर्ण माना गया है। इसी तरह बेडरूम में भी वास्तु नियमों का ध्यान रखा जाना जरूरी है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि बेडरूम में किन चीजों को नहीं रखना चाहिए, वरना आपके जीवन की दिक्कत बढ़ सकती हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दूर करें ऐसी फोटो

    कई लोग अपने बेडरूम में याद के तौर पर मृतकों की फोटो भी लगा लेते हैं। लेकिन वास्तु शास्त्र में इसे बिल्कुल गलत माना गया है। ऐसे में यदि आपके बेडरूम में भी मृतकों की फोटो है, तो उसे तुरंत हटा देना चाहिए। ऐसा करने से घर के सदस्यों पर इसका सकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।

    इन चीजों को कर दें बाहर

    वास्तु शास्त्र के अनुसार, कभी भी अपने बेडरूम में धारदार या नुकीली चीजें नहीं रखनी चाहिए। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ सकता है, जो आपके लिए काफी दिक्कत खड़ी कर सकता है। इसी के साथ अपने बेडरूम में टूटी हुईं चीजें भी न रखें और कोशिश करें कि आपको बेडरूम बिखरा हुआ न हो।

    यह भी पढ़ें - Vastu Tips for Tulsi: तुलसी के पास भूलकर भी न रखें यह एक चीज, हो जाएंगे कंगाल

    न रखें ये चीज

    हिंदू धर्म में झाड़ू का संबंध मां लक्ष्मी से माना जाता है। वास्तु शास्त्र के नियमों के अनुसार, आपको अपने बेडरूम में झाड़ू नहीं रखनी चाहिए। माना जाता है कि इससे व्यक्ति की आर्थिक स्थिति पर प्रभाव पड़ सकता है। झाड़ू को हमेशा घर के ऐसे स्थान पर रखना चाहिए, जहां इस पर किसी बाहर वाले की नजर न पड़े।

    कैसे दूर करें वास्तु दोष

    अगर आपके बेडरूम में वास्तु दोष व्याप्त हो गया है, तो इसके बेड के सिरहाने पर आधा किलो का क्लीयर क्रिस्टल क्वार्ट्ज रखें। इसी के साथ आप एक कटोरी में समुद्री नमक या कपूर डालकर भी अपने बेडरूम में रख सकते हैं। इस बात का ध्यान रखें कि आपका बेड दक्षिण-पश्चिम दिशा में होना चाहिए।

    यह भी पढ़ें - Vastu Tips: तुलसी के पास मनी प्लांट रखने से फायदे में रहेंगे आप, कभी नहीं आएगी दरिद्रता

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।'