Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Vastu Shastra Tips: ऐसे दूर होगा घर का वास्तु दोष, करें ये अचूक उपाय

    By Vaishnavi DwivediEdited By: Vaishnavi Dwivedi
    Updated: Tue, 09 Jan 2024 01:50 PM (IST)

    Vastu Shastra Tips जाने- अनजाने में घर बनवाते समय कई ऐसी गलतियां हो जाती हैं जिस कारण घर में स्वास्थ्य करियर आदि से जुड़ी समस्याएं उत्पन्न होने लगती हैं। इसलिए हमेशा वास्तु जानकारों की सलाह लेकर ही घर बनवाना चाहिए। हालांकि वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसे उपाय बताए गए हैं जिनसे वास्तु दोष की मुश्किलों से छुटकारा पाया जा सकता है। तो आइए जानते हैं -

    Hero Image
    Vastu Shastra Tips: वास्तु दोष दूर करने के लिए आसान उपाय

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली।Vastu Shastra Tips: घर बनवाते समय वास्तु शास्त्र के नियमों का पालन जरूर करना चाहिए। वरना अनजाने में कई ऐसी गलतियां हो जाती हैं, जिस कारण घर में स्वास्थ्य, करियर आदि से जुड़ी समस्याएं उत्पन्न होने लगती हैं। इसलिए हमेशा वास्तु जानकारों की सलाह लेकर ही घर बनवाना चाहिए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हालांकि वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसे उपाय बताए गए हैं, जिनसे वास्तु दोष की मुश्किलों से छुटकारा पाया जा सकता है। तो आइए जानते हैं -

    यह भी पढ़ें: Bhauma Pradosh Vrat 2024: साल का पहला प्रदोष व्रत और मासिक शिवरात्रि एक साथ, जानें इससे जुड़ी महत्वपूर्ण बातें

    वास्तु दोष दूर करने के लिए आसान उपाय

    अपने रसोई घर में लगाएं ये चीज

    वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगर घर का रसोई गलत स्थान पर बना है, तो उसके लिए रसोई के अग्नि कोण में लाल बल्ब लगाना चाहिए। साथ ही इसे रोजाना सुबह और शाम जलाना चाहिए, जो लोग इस उपाय को करते हैं, उनके रसोई घर का वास्तु दोष समाप्त हो जाता है।

    पश्चिम दिशा में लगाएं शनि यंत्र

    यदि आपके घर की पश्चिम दिशा में किसी भी प्रकार का वास्तु दोष है, तो इसके लिए इस दिशा में शनि यंत्र स्थापित करना चाहिए। लेकिन ध्यान रहे शनि यंत्र की पूजा करके ही उसे स्थापित करें।

    इस उपाय को करने के बाद घर की पश्चिम दिशा के सभी वास्तु दोष समाप्त हो जाएंगे। साथ ही किसी भी कार्य में रुकावट नहीं आएगी।

    भगवान गणेश की प्रतिमा करें स्थापित

    यदि आपके घर के अग्नि कोण में वास्तु दोष है, तो इसके लिए आपको इस दिशा में भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित करनी चाहिए। वास्तु जानकारों के अनुसार, इस दिशा में मनी प्लांट का पौधा लगाना भी शुभ माना जाता है। साथ ही इससे घर की बरकत भी बढ़ती है।

    यह भी पढ़ें: Bhaum Pradosh Vrat 2024: कब है पौष महीने का आखिरी प्रदोष व्रत? जानें शुभ मुहूर्त एवं पूजा विधि

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'