Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Varalakshmi Vratham 2023: आज किया जाएगा वरलक्ष्मी व्रत, जानिए तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व

    By Shantanoo MishraEdited By: Shantanoo Mishra
    Updated: Fri, 25 Aug 2023 09:29 AM (IST)

    Varalakshmi Vrat 2023 ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सावन माह के अंतिम शुक्रवार के दिन वरलक्ष्मी व्रत किया जाता है। मान्यता है कि वरलक्ष्मी व्रत के दिन माता लक्ष्मी की उपासना करने से साधक को धन संपत्ति संतान सुख एवं सौभाग्य की प्राप्ति होती है। साथ जीवन में आ रही समस्याएं भी दूर होती हैं। आइए जानते हैं वरलक्ष्मी व्रत शुभ मुहूर्त और महत्व?

    Hero Image
    Varlakshmi Vratham 2023: जानिए वरलक्ष्मी व्रत का शुभ मुहूर्त?

    नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क । Varalakshmi Vratham 2023: सनातन धर्म में देवी वरलक्ष्मी की उपासना को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, देवी वरलक्ष्मी की उपासना करने से साधक को जीवन में विशेष लाभ प्राप्त होता है। बता दें कि सावन माह के अंतिम शुक्रवार के दिन वरलक्ष्मी व्रत रखा जाता है और इस दिन माता लक्ष्मी की विशेष उपासना की जाती है। दक्षिण भारत में इस दिन को पर्व के रूप में मनाया जाता है। इस दिन महिलाएं अपने पति और बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए वरलक्ष्मी व्रत रखती हैं। आइए जानते हैं, वर लक्ष्मी व्रत, शुभ मुहूर्त और महत्व?

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वरलक्ष्मी व्रत 2023 तिथि

    वैदिक पंचांग के अनुसार, वरलक्ष्मी व्रत 25 अगस्त 2023, शुक्रवार के दिन रखा जाएगा। इस विशेष दिन पर निश्चित लग्न में पूजा पाठ करने से विशेष लाभ मिलता है। इस दिन सिंह लग्न, वृश्चिक लग्न, कुंभ लग्न और वृषभ लग्न में देवी लक्ष्मी पूजा की जाती है।

    सिंह लग्न पूजा मुहूर्त (प्रातः): सुबह 05:55 से सुबह 07:42 तक

    वृश्चिक लग्न पूजा मुहूर्त (दोपहर): दोपहर 12:17 से दोपहर 02:36 तक

    कुंभ लगना पूजा मुहूर्त (संध्या): शाम 06:22 से शाम 07:50 तक

    वृषभ लग्न पूजा मुहूर्त (मध्यरात्रि): रात्रि 10:50 से मध्य रात्रि 12:45 तक

    Sawan Vinayaka Chaturthi 2023: श्रावन मास का अंतिम चतुर्थी व्रत कब? जानिए तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व

    वरलक्ष्मी व्रत 2023 शुभ योग

    हिंदू पंचांग के अनुसार, वरलक्ष्मी व्रत के दिन तीन अत्यंत शुभ योग का निर्माण हो रहा है। इस दिन अनुराधा नक्षत्र बनेगा जो सुबह 09:14 तक रहेगा। साथ ही इस विशेष दिन पर सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग का निर्माण हो रहा है। सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 05:55 से सुबह 09:14 तक रहेगा और रवि योग सुबह 09:14 से 26 अगस्त सुबह 05:56 तक रहेगा। ज्योतिष शास्त्र में बताया गया ही कि इन शुभ मुहूर्त में पूजा पाठ करने से साधक को विशेष लाभ मिलता है।

    वरलक्ष्मी व्रत का महत्व

    धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जिन लोगों के जीवन में आर्थिक समस्याएं आ रही हैं। साथ ही जिन्हें, कार्य अथवा व्यापार क्षेत्र में बाधाओं का सामना करना पड़ रहा है, उन्हें वरलक्ष्मी व्रत जरूर रखना चाहिए। मान्यता है कि वर लक्ष्मी व्रत रखने से और इस दिन देवी लक्ष्मी की उपासना करने से साधक को धन-धान्य और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। साथ ही जीवन में आ रही आर्थिक समस्याएं भी दूर हो जाती हैं।

    Malmas Amavasya 2023 Date: मलमास अमावस्या तिथि कब? जानिए डेट, शुभ मुहूर्त और इस दिन का महत्व

    डिसक्लेमर: इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहे।