Valentine Day Gifts: वैलेंटाइन डे पर गिफ्ट को लेकर हैं कन्फ्यूज, तो अपनी राशि के अनुसार चुनें ये तोहफे
फरवरी का यह सप्ताह प्यार के सप्ताह के रूप में मनाया जाता है। वैलेंटाइन वीक में एक दूसरे को गिफ्ट देने का भी प्रचलन है। ऐसे में आप अपने लव पार्टनर को अपनी राशि के अनुसार गिफ्ट दे सकते हैं। यह आपके लिए लाभकारी साबित हो सकते हैं। आइए जानते हैं कि आप वैलेंटाइन डे पर अपने पार्टनर को राशि अनुसार क्या गिफ्ट दे सकते हैं।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Gifts According to Zodiac Sign: यदि आप भी इस सोच में हैं, कि इस वैलेंटाइन डे पर अपने साथी को क्या गिफ्ट देना चाहिए, तो आप अपनी राशि अनुसार भी गिफ्ट का चुनाव कर सकते हैं। यह न केवल आपका पार्टनर खुश होगा, बल्कि इससे आपके रिश्ते और भी मजबूत होगा।
मेष राशि
मेष राशि के जातक अपने पार्टनर को गुलाब का फूल, ग्रीटिंग कार्ड, घड़ी, कपड़े आदि उपहार के रूप में दे सकते हैं। यदि गिफ्ट गुलाबी, गोल्डन और ऑरेंज रंग का हो तो और भी बेहतर रहेगा।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों को वैलेंटाइन डे पर कपड़े, होम डेकोर आइटम, स्वेटर या कॉस्मेटिक का सामान आदि चीजें गिफ्ट कर सकते हैं। इसके अलावा सफेद, ब्राउन या खाकी कलर की वस्तुएं देना आपके लिए लाभकारी होगा।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातक अपने साथी को वैलेंटाइन डे पर घड़ी, शूज, या शर्ट गिफ्ट में कर सकते हैं। अगर आप रोमांटिक बातें करने के बजाय उन्हें लिखकर देंगे तो यह आपके पार्टनर पर अच्छा प्रभाव छोड़ेगा।
कर्क राशि
कर्क राशि के लोग अपने साथी को वैलेंटाइन डे पर घड़ी, परफ्यूम, ब्रेसलेट, या फिर पर्स गिफ्ट के रूप में दे सकते हैं। इसके साथ ही आप अपने पार्टनर को लिली के फूल भी दें सकते हैं।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातक अपने पार्टनर को वैलेंटाइन डे पर जैकेट, वॉच, इयररिंग्स कपड़े या शूज गिफ्ट के रूप में दे सकते हैं। इसके साथ ही पीले या लाल रंग के फूल देना भी आपके लिए अच्छा रहेगा।
कन्या राशि
कन्या राशि के लोग वैलेंटाइन डे पर अपने साथी शूज या सैंडल, कपड़े, बॉडी केयर प्रोडक्ट या फिर ग्रीटिंग कार्ड जैसी चीजें उपहार के रूप में दे सकते हैं। इसके साथ ही आप लाल, हरे या लाइट ब्लू कलर के फूल दें सकते हैं और इन्हीं रंग की वस्तुएं भी गिफ्ट कर सकते हैं।
तुला राशि
तुला राशि के लोग अपने लव पार्टनर को टाई, शर्ट, नेकलेस, परफ्यूम, ब्रेसलेट, वॉलेट या एंटीक आइटम गिफ्ट में दे सकते हैं। इसके साथ ही आप कमल का फूल भी दे सकते हैं।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के साथी को वैलेंटाइन डे पर अपने लव पार्टनर को ब्लैक और ब्राउन कलर की शर्ट, ब्रेसलेट या फिर रिंग और परफ्यूम भी गिफ्ट कर सकते हैं। इसके साथ ही चॉकलेट देना भी आपके लिए अच्छा रहेगा।
धनु राशि
धनु राशि के जातक अपने पार्टनर को उपहार के रूप में पार्टनर को परफ्यूम या फिर गोल्ड की ज्वेलरी भी दे सकते हैं। इसके साथ ही आप पीले, क्रीम, सफेद या कनेर के फूल दे सकते हैं।
मकर राशि
मकर राशि वाले लोग अपने साथी को वैलेंटाइन डे पर शूज, कपड़े, नाइट लैंप, शूज। साथ ही सफेद, आसमानी या जामुनी रंग का फूल भी आप उपहार के साथ दे सकते हैं।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातक साथी को वैलेंटाइन डे पर मेकअप किट, नेकलेस आदि गिफ्ट कर सकते हैं। वहीं, आप अपने पार्टनर को आसमानी रंग के फूल या गुलाब भी दे सकते हैं।
मीन राशि
मीन राशि के जातक अपने पार्टनर को वैलेंटाइन डे के मौके पर वॉच, ऑडियो बुक्स या फिर गोल्ड की ज्वेलरी आदि तोहफे के रूप में दे सकते हैं। इसके साथ ही पीले और ब्राइट रंग के फूल देना भी आपके लिए अच्छा रहेगा।
डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।