Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Vaishakh Purnima 2023: वैशाख पूर्णिमा आज, जानिए चंद्रोदय का समय और चंद्र पूजा का महत्व

    By Shantanoo MishraEdited By: Shantanoo Mishra
    Updated: Fri, 05 May 2023 02:07 PM (IST)

    Vaishakh Purnima 2023 हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि का विशेष महत्व है। इस विशेष दिन पर भगवान विष्णु और चंद्र देव की उपासना करने से विशेष लाभ मिलता है और जीवन में आ रही समस्याएं दूर हो जाती है।

    Hero Image
    Vaishakh Purnima 2023: वैशाख पूर्णिमा पर इस समय होगा चंद्रोदय।

    नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क | Vaishakh Purnima 2023: हिन्दू पंचांग के अनुसार, आज यानि 05 मई 2023, शुक्रवार के दिन वैशाख पूर्णिमा व्रत रखा जा रहा है। साथ ही आज बुद्ध पूर्णिमा भी मनाई जा रही है। पंचांग में बताया गया है कि वैशाख पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 04 मई को रात्रि 11 बजकर 44 मिनट से शुरू हो गया है और इसका समापन आज 11 बजकर 03 मिनट तक होगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वैशाख पूर्णिमा के दिन चंद्र देव की पूजा का विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार आज के दिन भगवान चंद्र देव को अर्घ्य प्रदान करने जीवन में सुख-समृद्धि आती है और जीवन में आ रही समस्याएं दूर हो जाती है।

    वैशाख पूर्णिमा 2023 चन्द्रोदय समय (Vaishakh Purnima 2023 Moonrise Time)

    चंद्रोदय का समय- शाम 06 बजकर 45 मिनट पर

    चंद्रास्त का समय- चंद्रास्त नहीं

    गोधुलि मुहूर्त- 06 बजकर 57 मिनट से शाम 07 बजकर 19 मिनट तक

    वैशाख पूर्णिमा चंद्र पूजा लाभ (Vaishakh Purnima 2023 Puja Importance)

    शास्त्रों में बताया गया है कि पूर्णिमा तिथि के दिन चन्द्रमा की किरणों से अमृत बरसता है। मान्यता है कि आज के दिन चंद्र देव को अर्घ्य देने से पितरों की आत्मा को शांति मिलती है। साथ ही स्वास्थ्य और धन लाभ होता है। इसके साथ साधकों को मानसिक संतुष्टि प्राप्त होती है।

    वैशाख पूर्णिमा के उपाय (Vaishakh Purnima 2023 Upay)

    • पूर्णिमा के रात में औषधीय गुण होते हैं और चन्द्रमा की रौशनी में खीर रखने से और अगले दिन उस खीर को खाने से व्यक्ति को निरोगी रहता है।

    • आज के दिन माता लक्ष्मी की पूजा जरुर करें। ऐसा करने से आर्थिक समस्याएं दूर हो जाती है।

    • आज के दिन शिवलिंग के समीप दीपक जलाएं और श्री राम नाम का दीपक जलाएं।

    • आज के दिन रात्रि के समय दीपक जलाकर हनुमान चालीसा का पाठ करने से विशेष लाभ मिलता है।

    डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।