Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Utpanna Ekadashi 2024: उत्पन्ना एकादशी से इन राशियों की बदलेगी फूटी किस्मत, धन से भर जाएगी तिजोरी

    धार्मिक मत है कि एकादशी व्रत (Utpanna Ekadashi 2024) करने से साधक को अमोघ और अक्षय फल की प्राप्ति होती है। साथ ही मृत्यु उपरांत बैकुंठ लोक की प्राप्ति होती है। वैष्णव समाज के अनुयायी एकादशी पर्व को उत्सव की तरह मनाते हैं। इस शुभ अवसर पर मंदिरों में लक्ष्मी नारायण जी की भक्ति भाव से पूजा की जा रही है।

    By Pravin KumarEdited By: Pravin KumarUpdated: Tue, 26 Nov 2024 12:53 PM (IST)
    Hero Image
    Utpanna Ekadashi 2024: उत्पन्ना एकादशी पर भगवान विष्णु को कैसे प्रसन्न करें?

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, आज यानी 26 नवंबर को उत्पन्ना एकादशी है। इस शुभ अवसर पर साधक भक्ति भाव से जगत के पालनहार भगवान विष्णु एवं मां लक्ष्मी की पूजा कर रहे हैं। साथ ही मनोवांछित फल की प्राप्ति के लिए एकादशी का व्रत रख रहे हैं। इस व्रत को करने से सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है। इसके साथ ही भगवान विष्णु की कृपा बरसती है। ज्योतिषियों की मानें तो उत्पन्ना एकादशी से चार राशि के जातकों की फूटी किस्मत (Utpanna Ekadashi Lucky Zodiac Signs) बदलने वाली है। उनकी कृपा से आर्थिक तंगी की समस्या दूर होगी। साथ ही सभी बिगड़े कार्य बन जाएंगे। आइए, इन राशियों के बारे में जानते हैं-

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें : अगले साल 3 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, आर्थिक तंगी होगी दूर

    मेष राशि

    उत्पन्ना एकादशी मंगलवार के दिन है। इस शुभ अवसर पर हनुमान जी की भी पूजा की जा रही है। साथ ही मंगलवार का भी व्रत रखा जा रहा है। अतः मेष राशि के जातकों पर भगवान विष्णु की कृपा बरसेगी। उनकी कृपा से मेष राशि के जातकों को सभी क्षेत्रों में सफलता मिलेगी। साथ ही आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। सभी बिगड़े कार्य बन जाएंगे। अगर निवेश करने की सोच रहे हैं, तो आज का दिन उत्तम है। नवीन कार्य की भी शुरुआत कर सकते हैं। आज के दिन मसूर दाल और लाल रंग के वस्त्र का दान करें। हनुमान जी की अवश्य ही कृपा बरसेगी।

    वृश्चिक राशि

    वृश्चिक राशि के जातकों के लिए समय उत्तम है। वर्तमान समय में देवगुरु बृहस्पति की कृपा वृश्चिक राशि के जातकों पर बरस रही है। वहीं, एकादशी तिथि पर भगवान विष्णु की पूजा करने से साधक की हर मनोकामना पूरी होगी। इसके साथ ही बिगड़ी किस्मत भी बदल जाएगी। अटका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। रुके कार्य में गति आएगी। आने वाले समय में किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होगी, जिससे आर्थिक लाभ हो सकता है। ऐसा भी हो सकता है कि कारोबार में पार्टनर मिलेगा। एकादशी तिथि पर विष्णु जी की पूजा करने से साधक को अक्षय फल की प्राप्ति होगी।

    धनु राशि

    धनु राशि के जातकों को भी धन लाभ हो सकता है। इस राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं और आराध्य भगवान विष्णु हैं। अतः धनु राशि के जातकों पर भगवान विष्णु की कृपा हमेशा बरसती है। उत्पन्ना एकादशी (Utpanna Ekadashi 2024) के दिन भगवान विष्णु को पूजा के समय गुड़ मिश्रित चावल की खीर अर्पित करें। वहीं, कच्चे दूध से भगवान विष्णु का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से फूटी किस्मत भी बदल जाएगी। आज के दिन हल्दी, पीले रंग के वस्त्र, केला, पपीता आदि चीजों का दान करना शुभ माना जाता है।

    मीन राशि

    उत्पन्ना एकादशी से मीन राशि के जातकों को भी लाभ मिल सकता है। इस राशि के जातकों पर देवगुरु बृहस्पति की कृपा बरसेगी। उनकी कृपा से हर सुख की प्राप्ति होगी। हालांकि, जीवन में अहम फैसले लेते समय घर के बड़े की राय अवश्य लें। भगवान विष्णु की पूजा करने से साधक को मनोवांछित फल की प्राप्ति होगी। सभी बिगड़े कार्य बन जाएंगे। अटका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। नवीन कार्य का शुभारंभ कर सकते हैं। सुख और सौभाग्य में वृद्धि के लिए आज लक्ष्मी नारायण जी को श्रीफल अवश्य ही अर्पित करें।

    यह भी पढ़ें : साल 2025 में कब-कब है प्रदोष व्रत? यहां नोट करें सही डेट और पूरी लिस्ट

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।