Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Utpanna Ekadashi 2024: उत्पन्ना एकादशी व्रत में क्या खाएं और क्या नहीं? व्रती इन बातों को न करें अनदेखा

    उत्पन्ना एकादशी का व्रत बेहद शुभ माना जाता है। एकादशी हर महीने कृष्ण और शुक्ल पक्ष में मनाई जाती है। इस दिन भक्त भगवान विष्णु की पूजा करते हैं। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन भगवान विष्णु की उपासना करने से साधक के सभी पापों का नाश होता है तो आइए इस दिन (Utpanna Ekadashi 2024 Date) क्या खान चाहिए और क्या नहीं उसके बारे में जानते हैं।

    By Vaishnavi Dwivedi Edited By: Vaishnavi Dwivedi Updated: Tue, 26 Nov 2024 09:16 AM (IST)
    Hero Image
    Utpanna Ekadashi 2024:उत्पन्ना एकादशी व्रत में क्या खा सकते हैं?

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदुओं में एकादशी व्रत को बेहद शुभ माना गया है, जो हर महीने में दो बार कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष में मनाई जाती है। वैदिक पंचांग के अनुसार, इस साल उत्पन्ना एकादशी मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि (Utpanna Ekadashi 2024) आज यानी यानी 26 नवंबर 2024 को है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन श्री हरि की पूजा से जीवन में शुभ परिणाम देखने को मिलते हैं। इसके साथ ही सभी पापों का नाश होता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    तो चलिए इस दिन क्या खाना चाहिए और क्या नहीं ? (What eat and not on Ekadashi?) उसके बारे में जानते हैं, जिससे आपका व्रत खंडित न हो और आपको उसका पूरा फल मिल सके।

    उत्पन्ना एकादशी व्रत में क्या खा सकते हैं? (Utpanna Ekadashi 2024 vrat me kya khana chahiye)

    उत्पन्ना एकादशी व्रत के पावन दिन पर साधक दूध, दही, फल, शरबत, साबुदाना, बादाम, नारियल, शकरकंद, आलू, मिर्च सेंधा नमक, राजगीर का आटा आदि चीजों को खा सकते हैं। व्रती इस बात का खास ख्याल रखें कि भगवान विष्णु की पूजा के बाद ही कुछ खाएं। साथ ही प्रसाद बनाते समय पवित्रता का विशेष ध्यान दें, जिससे व्रत में किसी प्रकार का विघ्न न पड़े।

    उत्पन्ना एकादशी पर वर्जित है इन चीजों का सेवन (Utpanna Ekadashi 2024 vrat me kya nahi khana chahiye)

    जो भक्त उत्पन्ना एकादशी का व्रत रख रहे हैं, उन्हें अपने खानपान का खास ध्यान रखना चाहिए, क्योंकि यह उपवास को सफल और असफल बनाने में अहम भूमिका निभाता है और इससे व्रत खंडित भी हो सकता है। इसलिए साधत को एकादशी व्रत के दिन अन्न का सेवन नहीं करना चाहिए। इसके अलावा इस मौके पर तामसिक भोजन जैस- मांस-मदिरा प्याज, लहसुन आदि से भी दूर रहना चाहिए।

    वहीं, इस व्रत पर चावल और नमक का सेवन पूर्णत: वर्जित माना गया है। अगर कोई व्रत न भी कर रहा हो, तो उसे इन चीजों का सेवन बिल्कुल ही नहीं करना चाहिए।

    ।।भगवान विष्णु भोग मंत्र।। (Utpanna Ekadashi 2024 Bhog Mantra)

    भगवान विष्णु को भोग लगाते समय इस मंत्र ''त्वदीयं वस्तु गोविन्द तुभ्यमेव समर्पये। गृहाण सम्मुखो भूत्वा प्रसीद परमेश्वर ।।'' का जाप करें।

    यह भी पढ़ें: Utpanna Ekadashi 2024: उत्पन्ना एकादशी पर करें श्री हरि के साथ मां तुलसी की खास पूजा, पूरी होंगी सभी मुरादें

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।