Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Utpanna Ekadashi 2023: उत्पन्ना एकादशी पर भूलकर भी न करें ये गलतियां, जीवन भर रहेंगे परेशान

    By Vaishnavi DwivediEdited By: Vaishnavi Dwivedi
    Updated: Thu, 07 Dec 2023 10:47 AM (IST)

    Utpanna Ekadashi 2023 इस माह उत्पन्ना एकादशी व्रत 8 दिसंबर को रखा जाएगा। ऐसे में जो लोग उत्पन्ना एकादशी का व्रत रख रहे हैं उन्हें भगवान विष्णु की पूजा सच्चे दिल और समर्पण भाव के साथ करनी चाहिए। साथ ही इसके कुछ नियम बनाए गए हैं जिनका पालन (Utpanna Ekadashi Fast Rules) अवश्य करना चाहिए। तो आइए उन्हें जानते हैं-

    Hero Image
    Utpanna Ekadashi Fast Rules - एकादशी व्रत के नियम

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली।Utpanna Ekadashi 2023: सनातन धर्म में एकादशी व्रत को बेहद खास माना गया है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा का विधान है। साल में कुल 24 एकादशियां पड़ती हैं, जिसका अपना एक महत्व है। इस माह एकादशी व्रत 8 दिसंबर को रखा जाएगा। ऐसे में जो लोग उत्पन्ना एकादशी का व्रत रख रहे हैं उन्हें भगवान विष्णु की पूजा सच्चे दिल और समर्पण भाव के साथ करनी चाहिए। साथ ही इसके कुछ नियम बनाए गए हैं, जिनका पालन अवश्य करना चाहिए। तो आइए उन्हें जानते हैं-

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उत्पन्ना एकादशी पर न करें ये काम

    • धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन किसी भी जातक को चावल का सेवन नहीं करना चाहिए, जो लोग ऐसा करते हैं उनके घर में दरिद्रता का वास सदैव बना रहता है। कहा जाता है, ऐसे जातक का अगला जन्म रेंगने वाले कीड़े के रूप में होता है। इसलिए इस दिन चावल के सेवन से बचना चाहिए।
    • यह दिन भगवान विष्णु की पूजा के लिए समर्पित है। ऐसे में इस शुभ दिन पर ब्रह्मचर्य नियम का पालन जरूर करना चाहिए। साथ ही अपने साथी के साथ भूलकर भी शारीरिक संबंध नहीं बनाना चाहिए।
    • उत्पन्ना एकादशी के दिन क्रोध करने से बचना चाहिए, जो लोग इस दिन लड़ाई-झगड़ा करते हैं उनका सारा पुण्य समाप्त हो जाता है।
    • इस दिन किसी भी व्यक्ति को तामसिक भोजन करने से बचना चाहिए, जो लोग ऐसा करते हैं उनके ऊपर से श्री हरि विष्णु के साथ मां लक्ष्मी की कृपा समाप्त हो जाता है।
    • इस शुभ दिन पर किसी के बारे में बुरा बोलने से बचना चाहिए।

    यह भी पढ़ें : Maa Kalratri Puja Benefit: मां कालरात्रि की पूजा से गुप्त शत्रुओं पर मिलेगी विजय, जानें उनके मंत्रों के अचूक फायदे

    डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/जयोतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेंगी।