Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Unlucky Zodiac Signs: प्यार के मामले में दुर्भाग्यशाली मानी जाती हैं ये 5 राशियां, नहीं मिलता सच्चा प्रेम

    By Suman SainiEdited By: Suman Saini
    Updated: Sun, 20 Aug 2023 11:35 AM (IST)

    Unlucky Zodiac Signs ज्योतिष शास्त्र 12 राशियां बताई गई हैं। प्रत्येक राशि की अपनी ताकत और कमजोरियां विशिष्ट लक्षण इच्छाएं और अपना दृष्टिकोण होता है। ज्योतिष शास्त्र में कुछ ऐसी राशियों के बारे में बताया गया है जो हमेशा गलत व्यक्ति के प्रेम में पड़ जाते हैं या फिर उन्हें अपना सच्चा प्रेम नहीं मिलता। आइए जानते हैं वह राशियां कौन-सी हैं।

    Hero Image
    Unlucky Zodiac Signs प्यार के मामले में दुर्भाग्यशाली राशियां।

    नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क। Unlucky Zodiac Signs: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, व्यक्ति के जीवन और व्यक्तित्व पर राशि का सबसे महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र में इस बात का वर्णन है कि जन्म के समय के अनुसार सूर्य, तारों और ग्रहों की स्थिति के आधार पर किसी व्यक्ति के भविष्य के बारे में बहुत-सी बातें पता लगाई जा सकती हैं। आज हम कुछ ऐसी राशियों के बारे में बात करने जा रहे हैं जो प्रेम के मामले में भाग्यशाली नहीं होती।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कर्क राशि

    कर्क राशि के जातक प्यार के मामले में हमेशा भाग्यशाली नहीं होते। वह हमेशा प्यार में पढ़ते हैं और अपने जीवन का प्यार पाने की कोशिश करते हैं, लेकिन किसी-न-किसी कारण से वह उसे खो देते हैं।

    सिंह राशि

    सिंह राशि के लोग भी प्यार के मामले में दुर्भाग्यशाली होते हैं। ऐसा माना जाता है कि यह लोग आसानी से प्यार में नहीं पढ़ते, लेकिन जब उन्हें जीवन में प्यार मिलता है, तो वह उसे कुछ समय बाद को देते हैं। प्यार को बहुत ही गंभीरता से लेने के कारण प्यार के दूर होने पर सिंह राशि वाले लोगों को दुखों का सामना करना पड़ता है।

    वृश्चिक राशि

    ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, वृश्चिक राशि के लोग बहुत चालाक किस्म के माने जाते हैं। वह हमेशा अपनी गलतियों के कारण अपने जीवन का प्यार खो देते हैं और अंत में उन्हें पछतावा होता है। इसलिए इस राशि को भी प्यार के मामले में दुर्भाग्यशाली माना जाता है।

    धनु राशि

    धनु राशि के लोग प्यार के मामले में बहुत ही दुर्भाग्यशाली माने जाते हैं, क्योंकि इन्हें, कभी भी उस व्यक्ति का प्रेम नहीं मिलत जिससे वह प्यार करते हैं। इस राशि के लोग बहुत ही अंतर्मुखी स्वभाव के होते हैं, इसी कारण वह अपने मन की बात नहीं कह पाते।

    कुंभ राशि

    कुंभ राशि के लोग सबसे दयालु और ईमानदार प्रवृति के माने गए हैं। लेकिन प्यार के मामले में इनका भाग्य साथ नहीं देता, क्योंकि जिस व्यक्ति से वह बहुत प्यार करते हैं उन्हें उसी से धोखा मिलता है। इस कारण उन्हें जीवन में आगे बढ़ने में बहुत समय लग जाता है।

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'