छठ व्रत का हमेशा के लिए करना चाहती हैं उद्यापन, तो पंडित जी बता रहे हैं सही विधि
छठ व्रत का हमेशा के लिए करना चाहती हैं उद्यापन, तो पंडित जी बता रहे हैं सही विधि, जानें उद्यापन ...और पढ़ें

छठ व्रत का उद्यापन कैसे करें ? (Picture Credit- AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। छठ महापर्व को हिंदू धर्म में बेहद कठिन और पवित्र व्रत माना जाता है। इस व्रत में महिलाएं ही नहीं, पुरुष भी भगवान सूर्य और छठी मैया की उपासना करते हैं। कई लोग वर्षों तक पूरी श्रद्धा और नियम से छठ व्रत करते हैं। हालांकि, उम्र बढ़ने, स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों या किसी अन्य कारण से कई बार व्रती के लिए आगे यह व्रत करना संभव नहीं हो पाता।
ऐसे में मन में सवाल आता है कि क्या छठ व्रत को हमेशा के लिए छोड़ा जा सकता है? अगर हां, तो इसका उद्यापन कैसे करना चाहिए? बिहार के गया शहर के पंडित अमित उपाध्याय से बातचीत के आधार पर आइए जानते हैं छठ व्रत को विराम देने की सही विधि।
क्या छठ व्रत का उद्यापन करना जरूरी है?
पंडित जी के अनुसार, छठ व्रत को केवल एक सामान्य उपवास की तरह नहीं देखा जाता है। इसे सूर्य देव और छठी मैया के प्रति श्रद्धा और आस्था का प्रतीक माना जाता है। इसलिए अगर कोई व्यक्ति जीवनभर छठ व्रत करने के बाद इसे छोड़ना चाहता है, तो उसे विधि-विधान और उचित धार्मिक परामर्श के साथ ऐसा करना चाहिए। इसके लिए परिवार के किसी सदस्य को व्रत सौंपने की भी परंपरा होती है।
बहू या बेटी को सौंप सकते हैं अपना छठ व्रत
अगर उम्र या स्वास्थ्य की वजह से आप छठ व्रत करने में असमर्थ हैं, तो परिवार की किसी योग्य महिला को यह व्रत सौंप सकती हैं। इसके लिए अपनी बहू, बेटी या परिवार की किसी अन्य सदस्य को छठ पूजा का सूप और डाला सौंपा जा सकता है। जिस महिला को व्रत सौंपा जा रहा है, उसे भी पूरी श्रद्धा और नियम के साथ इस परंपरा को आगे बढ़ाना चाहिए। इस तरह परिवार में छठ पूजा की परंपरा पीढ़ी दर पीढ़ी चलती रहती है।
पंडित से करवा सकते हैं उद्यापन
अगर आप छठ व्रत को हमेशा के लिए विराम देना चाहती हैं, तो किसी योग्य पंडित या आचार्य से सलाह ले सकती हैं। उनकी देखरेख में पूजा-पाठ और संकल्प की विधि पूरी की जा सकती है। इस दौरान भगवान सूर्य और छठी मैया से प्रार्थना करके अपनी असमर्थता बताएं और व्रत पूरा करने के लिए आभार व्यक्त करें।
नदी में प्रवाहित कर सकती हैं सूप और पूजा सामग्री
पंडित जी बताते हैं, " अगर परिवार में कोई भी व्यक्ति छठ व्रत को आगे बढ़ाने के लिए तैयार नहीं है, तो इस स्थिति में भी जल्दबाजी में निर्णय नहीं लेना चाहिए। ऐसे में किसी योग्य पुरोहित से परामर्श करना उचित माना जाता है। आमतौर पर जो महिला अपने छठ व्रत पर हमेशा के विराम लगाना चाहती है और किसी को सौंप नहीं रही है, वो अपना सूप और पूजा की सामग्री नदी में बहा सकती है।" जबकी जो महिलाएं अपना व्रत कायम रखने का संकल्प लेती हैं, वे पूजा के बाद अपना सूप साथ में घर ले जाती हैं।
यह भी पढ़ें- दो पीढ़ियों से छठ पर बांका से झाझा आकर सूप-दउरा बुन रहा यह परिवार, इसी से चलती है साल भर की रोजी-रोटी
यह भी पढ़ें- छठी मैया का क्या है भगवान कार्तिकेय से संबंध, क्यों कहा जाता है उन्हें देवी दुर्गा का स्वरूप?
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।