जुड़वां बच्चों का जन्म एक साथ, लेकिन भाग्य अलग-अलग! चंद मिनटों का अंतर कैसे बदल देता है जिंदगी की दिशा?
ज्योतिष विज्ञान के अनुसार, जुड़वां बच्चों के जन्म के समय में कुछ मिनटों का अंतर भी उनके स्वभाव और भाग्य को बदल देता है। ग्रहों की चाल, नक्षत्रों की स्थिति और सूक्ष्म वर्ग कुंडलियां उनके जीवन की दिशा तय करती हैं, जिससे उनके संचित कर्मों के अनुसार परिणाम भिन्न होते हैं।

जुड़वां बच्चों की कुंडली में छिपा है बड़ा रहस्य! (Picture Credit- AI Generated)
HighLights
जन्म के समय में मिनटों का अंतर भाग्य बदलता है।
सूक्ष्म वर्ग कुंडलियां (D-60) और नाड़ी ज्योतिष का प्रभाव।
संचित कर्म और नाम का प्रभाव भी महत्वपूर्ण होता है।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। जब जुड़वां बच्चे एक ही समय पर जन्म लेते हैं, तो उनका उनका स्वभाव और भाग्य अलग-अलग होता है। इसके पीछे का रहस्य के पीछे ज्योतिष विज्ञान और आधुनिक विज्ञान दिलचस्प तर्क हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, व्यक्ति की किस्मत उसके जन्म के एक-एक मिनट और सेकंड से तय होती है। भले ही जुड़वां बच्चों के जन्म में सिर्फ कुछ ही मिनटों का फर्क हो, लेकिन इतने कम समय में भी ग्रहों की चाल और नक्षत्रों की स्थिति बदल जाती है।
इस बात को जानकर आपके मन में सवाल आ रहा होगा कि आखिर किस कारण से जुड़वां बच्चों का भाग्य अलग क्यों होता है? आइए इस आर्टिकल में आपको विस्तार से एस्ट्रोपत्री के ज्योतिषी चंद्रेश शर्मा के अनुसार बताते हैं इसके पीछे के रहस्य के बारे में।
ज्योतिषी के अनुसार, जब दो जुड़वां बच्चों का जन्म लगभग एक ही समय पर होता है, तब भी उनके जीवन, स्वभाव और भाग्य में अंतर देखने को मिलता है। इस बात का अत्यंत वैज्ञानिक और सटीक उत्तर वैदिक ज्योतिष और सूक्ष्म वर्ग कुंडलियों में मिलता है।
जुड़वां बच्चों के जीवन में भिन्नता के प्रमुख कारण
सूक्ष्म वर्ग कुंडलियां (D-60 षष्ट्यंश कुंडली): सामान्य जन्म कुंडली यानी D-1 में एक लग्न लगभग दो घंटे तक रहता है, लेकिन D-60 षष्ट्यंश कुंडली में एक लग्न केवल दो मिनट का होता है। जुड़वां बच्चों के जन्म में प्रायः दो से दस मिनट का अंतर होता है। इस छोटे से अंतर से D-60 का लग्न और ग्रहों की स्थिति पूरी तरह बदल जाती है, जो व्यक्ति के संचित कर्मों और मूल स्वभाव को तय करती है।
नाड़ी ज्योतिष का प्रभाव: भृगु नंदी नाड़ी और चंद्रकला नाड़ी के अनुसार, एक राशि के तीस अंश में एक सौ पचास नाड़ी अंश होते हैं। प्रत्येक नाड़ी अंश लगभग बारह सेकंड या शून्य दशमलव दो डिग्री में बदल जाता है। यदि जुड़वां बच्चों के जन्म में एक मिनट का भी अंतर है, तो उनके नाड़ी अंश बदल जाते हैं, जिससे उनके जीवन की घटनाएं, स्वास्थ्य और विवाह का समय अलग हो जाता
है।
संचित कर्म और बीज का सिद्धांत: ज्योतिष केवल जन्म के समय के ग्रहों का मानचित्र है, लेकिन प्रत्येक आत्मा अपने अलग संचित कर्मों के साथ जन्म लेती है। एक ही समय पर बोए गए दो बीजों को एक ही मौसम मिलता है, लेकिन बीज की आंतरिक गुणवत्ता
यानी कर्म के अनुसार फल अलग-अलग लगते हैं।
नाम और आभामंडल (Aura) का प्रभाव: जन्म के बाद दोनों बच्चों को अलग-अलग नाम दिए जाते हैं। नाम के अक्षरों, स्वर विज्ञान और नामांक के अलग होने से उनके आभामंडल और जीवन के निर्णयों की दिशा बदल जाती है।
यह भी पढ़ें- कुंडली के 7 ऐसे अशुभ संयोग, जो अच्छी-खासी लाइफ में मचा देते हैं उथल-पुथल और छीन लेते हैं रातों की नींद
यह भी पढ़ें- शादी से पहले कुंडली में जरूर देखें वर-वधू का 'गण', देव, मनुष्य और राक्षस के मेल से कैसा रहता है दांपत्य जीवन
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।