विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कुंडली के 7 ऐसे अशुभ संयोग, जो अच्छी-खासी लाइफ में मचा देते हैं उथल-पुथल और छीन लेते हैं रातों की नींद

Published: Mon, 23 Nov 2026 01:07 PM (IST)

ज्योतिष शास्त्र में चंद्रमा-राहु, शनि-राहु, मंगल-शनि जैसी युतियों के कारण होने वाली समस्याओं और उनसे बचाव के लिए सरल ज्योतिषीय उपाय बताए गए हैं।

कुंडली के अशुभ योग और उपाय (Picture Credits- AI Images)

कुंडली के अशुभ योग और उपाय (Picture Credits- AI Images)

HighLights

  1. चंद्रमा-राहु युति से मन में भ्रम और चिंता बढ़ती है।

  2. शनि-राहु युति से हर कार्य में देरी का सामना करना पड़ता है।

  3. मंगल-शनि युति से क्रोध और संघर्ष की स्थिति बनती है।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। बदलते समय के साथ लोगों में ज्योतिष शास्त्र के प्रति काफी रुचि बढ़ी है। जब कभी भी लाइफ में कोई बड़ी समस्या आती है या सब कुछ ठीक चलते-चलते अचानक एक नई मुसीबत आन पड़ती है, तो हमारा ध्यान अक्सर कुंडली की ओर जाता है। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, कई बार ग्रहों की कुछ खास चालें या उनका अन्य ग्रहों के साथ युति होना ऐसी समस्या का कारण बनता है जिससे व्यक्ति की रातों की नींद और दिन का चैन दोनों गायब हो जाता है।

ज्योतिष शास्त्र से जुड़ी 6 सबसे अशुभ और खतरनाक ज्योतिषीय कॉम्बिनेशन, जिसका सही समय पर समाधान न करने पर लाइफ में काफी उथल-पुथल मचा सकती है। आइए जानते हैं इसके बारे में।

चंद्रमा और राहु (Moon and Rahu)

ज्योतिष शास्त्र में चंद्रमा और राहु की युति चित्तविभ्रम यानी 'बुद्धि का भ्रमित' हो जाना। कुंडली में चंद्रमा और राहु साथ होने पर मन में बेवजह का डर या भ्रम की स्थिति देखने को मिलती है। बिना वजह चिंता करना और नींद देर से आना भी शामिल है।

चंद्रमा और राहु युति के नकारात्मक प्रभाव से छुटकारा पाने के लिए सूर्यास्त होने के बाद कुछ भी कार्य तय न करें। इसके अलावा मां दुर्गा के मंदिर में मंगलवार और शुक्रवार को दीया जरूर जलाएं साथ ही 'सर्व मंगल मांगल्ये' मंत्र का जाप करें।

चंद्रमा और केतु (Moon and Ketu)

ज्योतिष शास्त्र में चंद्रमा और केतु की युति निःसङ्गचित्त यानी किसी भी सांसारिक वस्तु, व्यक्ति या मोह-माया से लगाव खत्म हो जाता है। ऐसे में व्यक्ति का मन किसी भी कार्य में नहीं लगता है। मन में किसी भी तरह की भावनाओं का संचार नहीं होता है।

चंद्रमा और केतु के नकारात्मक प्रभाव से बचने के लिए व्यक्ति को रोजाना 10 मिनट का मौन रखना चाहिए। इसके अलावा संकष्टी व्रत रखने के साथ चंद्रमा देखकर ही व्रत खोलें। "ऊं गं गणपतये नमः" मंत्र का जाप फायदा दिलाएगा।

चंद्रमा और शनि (Moon and Saturn)

ज्योतिष शास्त्र में चंद्रमा और शनि की युति को मनस्तपः यानी मन की तपस्या से जोड़कर देखा जाता है। इस स्थिति में व्यक्ति भले ही बाहर से मुस्कुराता नजर आए लेकिन अंदर से काफी वजन रखता है। जीवन में खुशियां देर से आती है।

चंद्रमा-शनि युति के नकारात्मक असर से बचाव के लिए प्रत्येक सोमवार को शिवलिंग पर जल अर्पित करना चाहिए। इसके अलावा महामृत्युंजय मंत्र का 11 बार जाप करना चाहिए। वहीं अपनी दिनचर्या में बड़ों के साथ बैठने का नियम भी बनाए।

मंगल और शनि (Mars and Saturn)

मंगल और शनि ज्योतिष शास्त्र में दोनों को क्रूर ग्रहों में शामिल किया जाता है। कुंडली में दोनों ग्रहों की युति 'अग्निहिमसङ्घर्ष' कहलाती है। यानी कि अग्नि-हिम-संघर्ष 'आग और बर्फ का मिलन।' इसके कारण व्यक्ति को काफी गुस्सा आ सकता है, जो काफी देर तक बना रह सकता है।

इससे बचाव के लिए रोज एक अटका हुआ काम पूरा करें, भले ही वह कितना भी छोटा क्यों न हो। इसके अलावा हर मंगलवार और शनिवार को हनुमान चालीसा का पाठ करना फायदेमंद साबित हो सकता है।

शनि और राहु (Saturn and Rahu)

ज्योतिष शास्त्र में शनि और राहु दोनों को ही पाप ग्रह में शामिल किया जाता है। कुंडली में शनि और राहु की युति 'विलम्बितफलोदय' यानी नतीजों में देरी का कारण बन सकता है।

इस दौरान व्यक्ति को प्रत्येक कार्य में देरी का सामना करना पड़ सकता है। वहीं शॉर्टकट लेने से उलझनें ओर भी ज्यादा बढ़ सकती हैं जिससे नतीजे देर से आते हैं।

अगर आपकी कुंडली में भी शनि और राहु की युति है, तो मजदूरों को समय पर भुगतान करें। इसके अलावा गरीब या जरूरतमंद से कभी भी मोलभाव न करें। शनिवार और कालाष्टमी के दिन कालभैरव मंदिर में अष्टकम का पाठ करें। कुत्तों को खाना खिलाएं।

मंगल और राहु (Mars and Rahu)

ज्योतिष शास्त्र में मंगल और राहु की युति 'अन्ययंत्रित' यानी पराक्रमा बेलगाम वीरता का कारण बनता है। इस दौरान व्यक्ति अपने जीवन में काफी बोल्ड कदम उठाता है। अचानक से रिस्क लेता है। जल्दी जीतता और जल्दी जलता है।

कुंडली में मंगल और राहु की युति के दौरान व्यक्ति को अपनी लाइफस्टाइल में ये आदत शामिल करनी चाहिए कि, पहले मिनट में कभी रिएक्ट न करें। सांस लें और फिर जवाब दें। इसके अलावा भगवान कार्तिकेय की पूजा करें।

सूर्य और शनि (Sun and Saturn)

ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और शनि की युति पितृपुत्रविरोध यानी पिता और पुत्र के बीच कलह का कारण बनती हैं। इस दौरान व्यक्ति के अपने पिता या बॉस के साथ संबंध में अनबन देखने को मिल सकती है। इसके अलावा पहचान में देरी का भी कारण बनती है। सूर्य और शनि की युति के नकारात्मक प्रभाव से बचने के लिए आपको सेवा करनी चाहिए। जरूरतमंद लोगों को खाना खिलाना चाहिए।

इसके अलावा सूर्योदय के समय सूर्य को अर्घ्य दें। रविवार के दिन आदित्य हृदयम का पाठ करें।

यह भी पढ़ें- दिन भर की थकान के बाद भी उड़ जाती है रातों की नींद? 4 ग्रहों का बुरा असर बिगाड़ रहा है आपकी सेहत

यह भी पढ़ें- Maun Vrat: आपकी 'किस्‍मत पलट' देता है यह ग्रह, बस एक दिन लगा लें जुबान पर ताला

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।