Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Tulsi Vivah 2023: तुलसी विवाह के दिन दरवाजे पर बांधें ये एक चीज, आपकी दहलीज से कोसो दूर रहेगी गरीबी

    By Suman SainiEdited By: Suman Saini
    Updated: Thu, 23 Nov 2023 12:42 PM (IST)

    Tulsi Vivah Pujan Vidhi हिंदू धर्म में तुलसी को मां लक्ष्मी का ही स्वरूप माना गया है। लक्ष्मी जी का स्वभाव बहुत चंचल मन गया है क्योंकि वह एक स्थान पर ज्यादा समय तक नहीं ठहरती हैं। ऐसे में यदि आप तुलसी विवाह के दिन तुलसी से जुड़ा यह उपाय करते हैं तो मां लक्ष्मी का पास आपके घर-परिवार में बना रहता है।

    Hero Image
    Tulsi Vivah 2023 तुलसी विवाह के दिन दरवाजे पर बांधें ये एक चीज।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Tulsi Vivah 2023 Date: हर साल कार्तिक माह की शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि यानी देवउठनी एकादशी के एक दिन बाद तुलसी और शालिग्राम की विवाह किया जाता है। इस साल तुलसी विवाह 24 नवंबर, शुक्रवार के दिन किया जाएगा। ऐसे में अगर आप तुलसी विवाह के विशेष अवसर पर ये एक चीज अपने घर के दरवाजे पर बांध देते हैं तो इससे घर में दरिद्रता का प्रवेश नहीं होता।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    तुलसी विवाह का मुहूर्त (Tulsi Vivah Muhurat)

    कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि 23 नवंबर को रात 09 बजकर 01 मिनट से शुरू हो रही है और यह 24 नवंबर, शाम 07 बजकर 06 मिनट पर समाप्त होगी। उदया तिथि के अनुसार तुलसी विवाह 24 नवंबर को किया जाएगा। इस दौरान प्रदोष काल शाम 05 बजकर 25 मिनट से 06 बजकर 04 मिनट तक रहेगा। अर्थात इस समय में तुलसी विवाह करना शुभ माना जाएगा।

    दूर होगी गरीबी

    यदि आप तुलसी विवाह के दिन अपने मुख्य द्वार पर तुलसी की जड़ बांध देते हैं, तो इससे आपके जीवन में चल रही कई समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। साथ ही इससे घर में मां लक्ष्मी की कृपा साधक पर बनी रहती है, जिससे घर में दरिद्रता का प्रवेश नहीं होता।

    यह भी पढ़ें - Tulsi Vivah 2023: अगर पहली बार कर रहे हैं तुलसी विवाह, तो जरूर बना लें ये जरूरी सामग्री लिस्ट

    ऐसे बांधे जड़ 

    तुलसी विवाह के दिन एक लाल कपड़े में तुलसी की जड़ और थोड़े से अक्षत के साथ बांध दें ,फिर इस कपड़े को अपने मुख्य दरवाजे पर बांध दें। इसके साथ ही आप मुख्य द्वार पर मां लक्ष्मी के पद चिह्न भी बना सकते हैं या फिर स्वस्तिक का चिह्न बनाना भी शुभ माना जाता है। इस उपाय को करने से मां लक्ष्मी का आगमन होता है और साधक को आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिल जाता है।

    WhatsApp पर हमसे जुड़ें. इस लिंक पर क्लिक करें

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'