Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Tulsi Vivah 2022 Upay: तुलसी विवाह आज, दाम्पत्य जीवन में खुशहाली के लिए जरूर करें ये आसान उपाय

    By Shantanoo MishraEdited By:
    Updated: Sat, 05 Nov 2022 09:43 AM (IST)

    Tulsi Vivah 2022 Upay हिन्दू धर्म में तुलसी विवाह पर्व को बड़े धूम-धाम से मनाया जाता है। इस दिन माता तुलसी का विवाह भगवान शालिग्राम से किया जाता है। शास्त्रों में कुछ ऐसे उपाय बताए गए हैं जिन्हें करने से व्यक्ति को विशेष लाभ मिलता है।

    Hero Image
    Tulsi Vivah 2022: तुलसी विवाह के दिन करें ये आसान उपाय। मिलेगा व्यक्ति को लाभ।

    ई दिल्ली, डिजिटल डेस्क | Tulsi Vivah 2022 Upay: कार्तिक मास भगवान विष्णु को सबसे प्रिय है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस मास में वह योग निद्रा से जागते हैं और पुनः अपने भक्तों की प्रार्थना सुनते हैं। शास्त्रों में बताया गया है कि कार्तिक मास में तुलसी विवाह पर्व का विशेष महत्व है। इस दिन पूजा पाठ करने से व्यक्ति के जीवन से कई बाधाएं दूर हो जाती हैं। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस वर्ष तुलसी विवाह पर्व 5 अक्टूबर 2022 (Tulsi Vivah 2022 Date) के दिन धूम-धाम से मनाया जाएगा। इस पर्व से एक दिन पहले भगवान विष्णु चार महीने बाद योग निद्रा से जागते हैं। शास्त्रों में इस दिन के सन्दर्भ में कुछ विशेष उपाय बताए हैं, जिन्हें करने से व्यक्ति के वैवाहिक जीवन में सुख-समृद्धि आती है। साथ ही परिवार पर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की कृपा सदैव बनी रहती है। आइए जानते हैं-

    वैवाहिक जीवन में सुख-समृद्धि के लिए करें ये उपाय (Tulsi Vivah 2022 Remedies)

    • जो लोग दाम्पत्य जीवन में परेशानियों का सामना कर रहे हैं। उन्हें तुलसी विवाह के दिन कुछ खास उपाय जरूर करना चाहिए। इसके लिए पति-पत्नी किसी पवित्र नदी में स्नान जरूर करें। ऐसा अगर सम्भव नहीं है तो घर पर ही पानी में गंगाजल या किसी पवित्र नदी का जल मिलकर स्नान कर ले। ऐसा करने से पति-पत्नी दोनों को लाभ मिलता है।

  • स्नान के साथ आप यह आसान उपाय भी घर बैठे कर सकते हैं। इसके लिए तुलसी के पत्तों को साफ पानी में डालें और कुछ देर रखने के बाद उस जल का पुरे घर में छिड़काव कर दें। ऐसा करने से घर में सकारात्मक उर्जा का संचार होता है और दाम्पत्य जीवन में प्रेम बढ़ता है। इस बात का विशेष ध्यान रखें कि आप तुलसी के पत्ते न तो एकादशी और न ही द्वादशी के दिन तोड़ें। बल्कि इस उपाय के लिए 2-3 दिन पहले ही तुलसी के पत्ते इकठ्ठा कर लें या अपने आप टूट कर गिरे पत्तों का इस्तेमाल करें।

  • इस दिन माता तुलसी को लाल वस्त्र और सोलह श्रृंगार अर्पित करने से व्यक्ति को विशेष लाभ मिलता है। साथ ही इस दिन पति पत्नी एक साथ तुलसी विवाह में भाग लें। इससे वैवाहिक जीवन में आ रही सभी समस्याएं दूर हो जाती हैं।

  • डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।