Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Tulsi Vivah 2022 Date and Time: तुलसी विवाह पर्व आज, जानें शुभ मुहूर्त और इस पर्व का महत्व

    By Shantanoo MishraEdited By:
    Updated: Sat, 05 Nov 2022 09:27 AM (IST)

    Tulsi Vivah 2022 Date and Time हिन्दू धर्म में तुलसी विवाह पर्व को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस दिन भगवान विष्णु 4 महीने की लम्बी निद्रा से जागते हैं। इस दिन माता तुलसी का विवाह भगवान शालिग्राम से की जाती है।

    Hero Image
    Tulsi Vivah 2022: जानिए किस दिन की माता तुलसी की भगवान शालिग्राम से विवाह?

    नई दिल्ली, डिजिटल डेस्क | Tulsi Vivah 2022: देवउठनी एकादशी के साथ चातुर्मास का समापन हो चुका है। बता दें कि कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि के दिन तुलसी विवाह पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। पंचांग के अनुसार द्वादशी तिथि आज यानि 5 नवम्बर 2022 के दिन है। आज भगवान शालिग्राम और माता तुलसी का विवाह रचाया जाएगा। मान्यता है कि आज के दिन पूजा-पाठ करने से भक्तों को विशेष कृपा प्राप्त होती है और उनके सभी दुःख-दर्द दूर हो जाते हैं। आइए जानते हैं तुलसी विवाह पर पूजा का शुभ मुहूर्त और इस पर्व का महत्व। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    तुलसी विवाह 2022 तिथि (Tulsi Vivah 2022 Date)

    हर वर्ष तुलसी पूजा का आयोजन कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि के दिन किया जाता है। इस वर्ष कार्तिक मास की द्वादशी तिथि 05 नवंबर, 2022 शनिवार के दिन पड़ है। इस दिन का महत्व इसलिए भी अधिक है क्योंकि इसके एक दिन पहले भगवान विष्णु चार मास के लंबी निद्रा से जागते हैं और पुनः अपने भक्तों की प्रार्थना सुनते हैं। इसके साथ इसी दिन से विवाह, गृह प्रवेश, उपनयन संस्कार के सभी मुहूर्त प्रारम्भ हो जाते हैं। इस विशेष अवसर पर भगवान शालिग्राम का विवाह तुलसी से करने की परम्परा है।

    तुलसी विवाह 2022 शुभ मुहूर्त (Tulsi Vivah 2022 Shubh Muhurat)

    तुलसी विवाह 2022 तिथि : 05 नवंबर, 2022, शनिवार

    द्वादशी तिथि प्रारम्भ: 04 नवम्बर 2022 को शाम 06:08 बजे से

    द्वादशी तिथि समाप्त: 05 नवम्बर 2022 को शाम 05:06 बजे तक

    तुलसी विवाह महत्व (Tulsi Vivah 2022 Significance)

    धार्मिक मान्यताओं के अनुसार तुलसी विवाह के दिन माता तुलसी और भगवान शालिग्राम की पूजा करने से भक्तों की सभी मनोकामना पूर्ण हो जाती है और उनके विवाहिक जीवन में सुख समृद्धि बनी रहती है। साथ ही पति-पत्नी के बीच उत्पन्न हो रहे समस्याओं का भी समाधान निकलता है।

    डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।