Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Tulsi Puja: जल के अलावा तुलसी में अर्पित करें ये चीजें, कई समस्याओं का होगा समाधान

    हिंदू धर्म में तुलसी को न केवल पवित्र बल्कि पूजनीय भी माना गया है। साथ ही इसमें प्रतिदिन (रविवार और एकदाशी को छोड़कर) जल देने का भी विधान है। ऐसा करना अत्यंत लाभकारी माना गया है। लेकिन आप जल के भी कुछ चीजें तुलसी में अर्पित कर सकते हैं जिससे आपको जीवन में शुभ परिणाम देखने को मिल सकता है।

    By Suman Saini Edited By: Suman Saini Updated: Thu, 29 Aug 2024 12:43 PM (IST)
    Hero Image
    Tulsi Puja जल के अलावा तुलसी में अर्पित करें ये चीजें।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। तुलसी न केवल धार्मिक दृष्टि से लाभकारी है, बल्कि इसका सेहत पर भी काफी अच्छा असर देखने को मिलता है। लगभग हर हिंदू अनुयायी के यहां तुलसी का पौधा पाया जाता है और इसकी पूजा-अर्चना भी की जाती है। मान्यता है कि ऐसा करने से साधक पर देवी-देवताओं की कृपा बनी रहती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि आप जल के अलावा और क्या चीजें अर्पित कर सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मिलेंगे शुभ परिणाम

    तुलसी में जल के अलावा दूध अर्पित करना भी बहुत ही शुभ माना जाता है। इस बात का ध्यान रखें कि तुलसी में कच्चा दूध ही चढ़ाएं। इसके लिए गुरुवार और शुक्रवार का दिन सबसे उत्तम माना जाता है। ऐसा करने से साधक के घर में सुख-समृद्धि का वास बना रहता है।

    इस तरह चढ़ाएं गंगाजल

    हिंदू धर्म में पवित्र माने जाने वाले गंगाजल को भी आप तुलसी में अर्पित कर सकते हैं। ऐसा करना अत्यंत शुभ माना जाता है। इसके लिए सामान्य और साफ जल में थोड़ा-सा गंगाजल मिलाएं और इसे तुलसी में अर्पित करें। जल अर्पित करते समय आप 'ॐ सुभद्राय नमः' मंत्र का जाप भी कर सकते हैं।

    बनी रहती है सुख-शांति

    जल के अलावा तुलसी में गन्ने का रस अर्पित करना भी काफी शुभ माना जाता है। पंचमी तिथि पर ऐसा करना अधिक लाभकारी माना जाता है। इससे साधके के घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहती है। साथ ही सभी प्रकार के कष्टों से भी मुक्ति मिलती है।

    यह भी पढ़ें - Tulsi Ke Upay: मनचाहे वर पाने के लिए आजमाएं तुलसी के उपाय, आर्थिक तंगी से मिलेगी मुक्ति

    अर्पित कर सकते हैं ये चीजें

    तुलसी माता को सुहाग की सामग्री जैसे चूड़ी, चुनरी और सिंदूर आदि भी अर्पित करना बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसा करने से साधक को वैवाहिक जीवन में खुशहाली बनी रहती है। इसी के साथ आप तुलसी पर कलावा या रक्षा सूत्र अर्पित करने से भी साधक को अच्छे परिणाम देखने को मिल सकते हैं।

    यह भी पढ़ें - Vastu Tips: स्वस्थ जीवन शैली के लिए अपनाएं ये वास्तु टिप्स, कई समस्याओं से मिलेगा छुटकारा

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।