Tulsi Benefits: मंदिर से तुलसी घर लाने पर मिलते हैं कई लाभ, बस करें ये उपाय
Tulsi Benefits ज्यादातर लोगों के घर में तो तुलसी पाई ही जाती है। तुलसी के पौधे का धार्मिक महत्व के साथ-साथ आयुर्वेद की दृष्टि से भी बहुत अधिक महत्व है। तुलसी की पत्ती जड़ और बीज सभी गुणों से भरे हैं। कई लोग इस बात को लेकर दुविधा में रहते हैं कि मंदिर से लाकर तुलसी को घर में लगाना चाहिए या नहीं।

नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क। Tulsi Benefits: हिंदू मान्यताओं के अनुसार, जिस घर में तुलसी पाई जाती है उस घर में हमेशा माता लक्ष्मी का वास बना रहता है। अगर मंदिर से लाकर घर में तुलसी लगाई जाए तो यह बहुत ही शुभ होता है। जिस तरीके से मंदिर से प्रसाद लाना शुभकारी माना जाता है उसी प्रकार मंदिर से तुलसी का पौधा लाना भी बहुत शुभ होता है। चलिए जानते हैं इसके क्या फायदे हैं।
ग्रह दोष से मिलती है मुक्ति
शास्त्रों में कहा गया है कि मंदिर से तुलसी का पौधा घर लाकर लगाने से ग्रह दोष दूर होता है। साथ ही आप मंदिर से लौटते समय और तुलसी के पत्तों को भी अपने साथ ला सकते हैं। इससे भी व्यक्ति को अनगिनत फायदे मिलते हैं।
तुलसी को घर लाकर करें उपाय
मंदिर में लगी तुलसी के कुछ पत्ते अगर आप तोड़कर घर लाते हैं तो उन्हें मंदिर में भगवान के आगे चढ़ाएं। उसके बाद तुलसी के पत्तों को साफ हाथों से गंगाजल से धोएं।
इस स्थान पर रखें तुलसी
मंदिर से लाई गई तुलसी को लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी में रखने से धन की कमी नहीं होती। उन पत्तों के सूख जाने पर आप उन्हें नए पत्तों के साथ बदल सकते हैं। वहीं पुरानी पत्तों को घर की तुलसी की मिट्टी में गाड़ देना चाहिए। ऐसा करने से घर में सुख शांति और समृद्धि आती है।
बढ़ती है सकारात्मक ऊर्जा
मंदिर से तुलसी के पौधों या पत्तों को घर में लाने से घर का वातावरण शुद्ध और पवित्र होता है। साथ ही इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। इसके द्वारा घर में कैसा भी दोष हो वह दूर हो जाता है।
डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।