विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शिव परिवार के ये मंत्र बदल देंगे आपके सोचने का नजरिया, अभी जानिए सफलता और शांति का अचूक मार्ग

Published: Sat, 15 Aug 2026 10:05 AM (IST)

हिंदू धर्म में शिव परिवार को एक आदर्श माना गया है, जिससे जीवन जीने की कई महत्वपूर्ण सीख मिलती हैं। ये सीखें प्रेम, धैर्य, समर्पण और माता-पिता के सम्मान जैसे मूल्यों पर आधारित हैं, जो सफल रिश्तों और मन की शांति का मार्ग प्रशस्त करती हैं।

शिव परिवार से सीखें ये बातें (Picture Credit- AI Generated)

शिव परिवार से सीखें ये बातें (Picture Credit- AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में भगवान शिव और उनके परिवार को एक आदर्श परिवार माना जाता है। शिव परिवार से लोगों को कई खास सीख मिलती है, जिससे जीवन में सही मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलती है। शिव परिवार जीवन जीने की कला सिखाता है। ऐसे में आइए इस आर्टिकल में आपको विस्तार से बताते हैं कि शिव परिवार से मिलने वाली प्रमुख सीख, जिससे रिश्ते सफल होते हैं और मन को शांति प्राप्त होती है।

शिव परीवार की सीख

प्रेम के साथ रहना- भगवान शिव के गले का सांप, गणेश जी का चूहा, कार्तिकेय का मोर, माता पार्वती का वाहन शेर और शिवजी का बैल है। इसके बाद भी शिव परिवार कैलाश पर्वत पर एक साथ शांति से रहता है। इससे यह सीख मिलती है कि विचार और स्वभाव अलग होने पर भी लोग प्रेम के साथ के साथ रह सकते हैं।

धैर्य और शांति- भवगान शिव अपने मस्तक पर चंद्रमा धारण करते हैं। चंद्रमा को शीतलता और शांति का प्रतीक माना जाता है। इससे यह सीख मिलती है कि जीवन में कितनी भी कठिन परिस्थिति आ जाए, लेकिन व्यक्ति को सदैव धैर्य और शांति रखनी चाहिए। इससे जीवन में सफलता के मार्ग खुलते हैं। वहीं, मां पार्वती ने महादेव को पति के रूप में पाने के लिए कठिन तपस्या की थी, जिसके बाद उन्हें महादेव प्राप्त हुए।  जीवन में किसी भी बड़े लक्ष्य को प्राप्त करने के धैर्य जरूरी है।

समर्पण और मेहनत- पौराणिक कथा के अनुसार, भगवान गणेश जी ने महाभारत लिखने के लिए अपना एक दांत तक तोड़ दिया। इससे यह सीख मिलती है कि मेहनत और समर्पण करने से ही सफलता प्राप्त होती है। लोगों को जीवन में सदैव हमेशा बड़े लक्ष्यों को चुनना चाहिए।

समानता का प्रतीक- भगवान शिव का शमशान की राख से गहरा नाता है। इससे महादेव का शृंगार किया जाता है। इससे यह खास सीख मिलती है कि जीवन के अंत में राजा हो या रंक सभी का शरीर जलकर राख ही बनता है। महादेव की भस्म हम लोगों को एक समान रहने की प्रेरणा देती है।

माता-पिता का सम्मान- जब भगवान गणेश और कार्तिकेय के बीच ब्रह्मांड की परिक्रमा करने की प्रतियोगिता हुई, तो गणेश जी ने अपने माता-पिता की की ही परिक्रमा कर ली। इससे उन्होंने यह संदेश दिया कि संतान को जीवन में अपने माता-पिता का सम्मान करना जरूर करना चाहिए और माता-पिता ही ब्रह्मांड होते हैं।

यह भी पढ़ें- 17 अगस्त को दुर्लभ संयोग: सावन के तीसरे सोमवार पर मनेगी नागपंचमी, शिवालयों में विशेष तैयारी

यह भी पढ़ें- आधा सावन बीत चुका है! 28 अगस्त से पहले इस खास 'पंचामृत' से जरूर करें शिव का रुद्राभिषेक

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।