Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Tilak Benefits: दिन अनुसार लगाएं माथे पर तिलक, मिलेंगे ढेरों फायदे

    Updated: Wed, 07 Aug 2024 12:15 PM (IST)

    किसी भी धार्मिक कार्य में तिलक जरूर लगाया जाता है। यह हिन्दू संस्कृति का एक अभिन्न अंग है। आम व्यक्ति से लेकर देवी-देवताओं तक को तिलक लगाया जाता है। ऐसे में यदि आप दिन या वार के अनुसार अपने माथे पर तिलक लगाते हैं तो इससे आपको जीवन में अद्भुत लाभ देखने को मिल सकते हैं। आइए जानते हैं कि किस दिन कौन-सा तिलक लगाना चाहिए।

    Hero Image
    Tilak Benefits: दिन के अनुसार लगाना चाहिए तिलक।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में किसी भी धार्मिक कार्यक्रम के बाद या फिर घर में ही पूजा करने के बाद आवश्यक रूप से माथे पर तिलक लगाया जाता है। धार्मिक रूप से महत्वपूर्ण होने के साथ-साथ तिलक का वैज्ञानिक महत्व भी है। ऐसे में आइए जानते हैं माथे पर तिलक लगाने का महत्व और इससे जुड़े कुछ जरूरी नियम।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    तिलक लगाने का महत्व (Importance of Tilak)

    तिलक लगाना धार्मिक दृष्टि से बहुत ही शुभ माना जाता है। हिंदू सांस्कृतिक मान्यताओं के अनुसार, माथे पर तिलक लगाना सम्मान का सूचक माना जाता है। माथे पर तिलक लगाने से सकारात्मक प्रवाह बना रहता है और मन में अच्छे विचार आते हैं। माना जाता है कि तिलक लगाने से ग्रहों के अशुभ प्रभावों को भी शांत किया जा सकता है। हिंदू धर्म में माना गया है कि तिलक लगाने से जीवन में यश बढ़ता है।

    दिन के अनुसार लगाएं तिलक

    • सोमवार के दिन यानी शिव जी को समर्पित दिन पर सफेद चंदन का तिलक लगाना चाहिए। इससे मन शांत रहता है।
    • मंगलवार के दिन अर्थात हनुमान जी के दिन पर चमेली के तेल में सिंदूर मिलाकर लगाना शुभ माना जाता है।
    • गणेश जी को समर्पित बुधवार के दिन सूखे सिंदूर का तिलक लगाना चाहिए। इससे भगवान की कृपा साधक पर बनी रहती है।
    • गुरुवार के दिन यानी विष्णु जी को समर्पित दिन पर पीला चंदन या हल्दी का तिलक लगाना शुभ माना जाता है।
    • शुक्रवार यानी मां लक्ष्मी के प्रिय दिन पर लाल चंदन या कुमकुम का तिलक लगाएं, इससे घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।
    • शनिवार, जिसे शनि देव का दिन माना जाता है, उस दिन भस्म का तिलक लगाना चाहि। इससे जीवन में आ रही समस्याएं दूर होती हैं।
    • रविवार यानी सूर्य देव को समर्पित दिन पर जातक को लाल चंदन का लगाएं। इससे मान-सम्मान में वृद्धि होती है।

    यह भी पढ़ें - Pardeshwar Mahadev Temple: देश का इकलौता ऐसा मंदिर, जहां स्थित है सबसे भारी शिवलिंग

    जानें वैज्ञानिक कारण भी

    वैज्ञानिक दृष्टि से भी तिलक लगाने के कई फायदे हैं। इससे मस्तिष्क को ठंडक मिलती है और व्यक्ति को ध्यान केंद्रित करने में सहायता मिलती है। ललाट यानी माथे पर नियमित रूप से तिलक लगाने से विवेकशीलता और आत्मविश्वास में भी वृद्धि होती है। मन और मस्तिष्क को शीतलता प्रदान करने के लिए चंदन का तिलक सबसे अच्छा माना जाता है।

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।