Palmistry: हथेली की इन रेखाओं से पता चलता है कि कितने साल जिएंगे आप, ऐसे करें चेक
Palmistry हथेली में कलाई के पास मणिबंध रेखाएं होती हैं। ये रेखाएं आड़ी होती हैं। हस्त रेखा विशेषज्ञों की मानें तो हथेली में मणिबंध रेखाओं की संख्या 1 से 5 तक होती है। हर एक रेखा की औसत आयु 20 से लेकर 25 साल होती है।

नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क | Palmistry: हस्त रेखा शास्त्र से व्यक्ति के जीवन की सभी जानकारी मिल जाती है। ज्योतिष हथेली की रेखाओं का विश्लेषण कर व्यक्ति के भविष्य की जानकारी देते हैं। इससे करियर, कारोबार, धन, भाग्य, शादी और बच्चे की सभी जानकारी मिल जाती है। हस्त रेखा से यह भी पता चल जाता है कि व्यक्ति की उम्र कितनी होगी ? आसान शब्दों में कहें तो व्यक्ति की आयु कितनी है। अगर आप भी पता लगाना चाहते हैं कि आपकी आयु कितनी है, तो आइए जानते हैं-
-हथेली में कलाई के पास मणिबंध रेखाएं होती हैं। ये रेखाएं आड़ी होती हैं। हस्त रेखा विशेषज्ञों की मानें तो हथेली में मणिबंध रेखाओं की संख्या 1 से 5 तक होती है। हर एक रेखा की औसत आयु 20 से लेकर 25 साल होती है।
-अगर किसी व्यक्ति की हथेली में कलाई के पास एक मणिबंध रेखा है, तो उस व्यक्ति की आयु 20 से 25 साल होगी।
-अगर किसी व्यक्ति के हाथ में 2 मणिबंध रेखाएं हैं, तो उस व्यक्ति की औसत आयु 45 से 50 साल की हो सकती है।
-अगर आपकी हथेली में कलाई के पास 3 मणिबंध रेखाएं हैं, तो आपकी आयु 70 साल होगी। आसान शब्दों में कहें तो आपकी आयु 75 साल हो सकती है।
-जिन लोगों की हथेली में 4 या उससे अधिक मणिबंध रेखाएं होती हैं, उनकी आयु 100 साल होती है। ऐसे लोग दीर्घायु होते हैं। साथ ही शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहते हैं।
- अगर मणिबंध रेखाएं धुंधली हैं या टूटी हैं, तो जातक किसी बीमारी से पीड़ित हो सकता है। वहीं, रेखाएं स्पष्ट हैं और टूटी नहीं हैं, तो जातक सेहतमंद रहता है। ऐसे जातकों को कोई बीमारी नहीं होती है।
-अगर हथेली में मणिबंध रेखाओं पर द्वीप का निशान बना है, तो जातक अपने जीवन में खूब मान सम्मान कमाता है। साथ ही जातक को सुख और समृद्धि की प्राप्ति होती है।
डिसक्लेमर-'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।