Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Zodiac signs: ये 4 राशियों के लड़के प्यार के मामले में होते हैं बेहद लकी, मिलती है खूबसूरत जीवनसाथी

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Tue, 23 May 2023 02:39 PM (IST)

    Zodiac signs मिथुन राशि के जातक इस मामले में बेहद लकी होते हैं। इस राशि के स्वामी बुध है। बुध देव को ग्रहों का राजकुमार कहा जाता है। बुध मन बुद्धि और वाणी के कारक होते हैं। इनकी कृपा से जातक मधुरभाषी होते हैं।

    Hero Image
    Zodiac signs: ये 4 राशियों के लड़के प्यार के मामले में होते हैं बेहद लकी, मिलती है खूबसूरत जीवनसाथी

    नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क | Zodiac Signs: राशिचक्र में 12 राशियां हैं। ये क्रमशः मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ और मीन हैं। इनमें 4 राशियों के लड़के प्यार के मामले में बेहद लकी होते हैं। उन पर राशि स्वामी की कृपा बरसती है। इसके चलते इन जातकों को सच्चा प्यार मिलता है। साथ ही जीवनसाथी भी खूबसूरत मिलती है। इसके अलावा, ये जातक करियर और कारोबार में ऊंचा मुकाम हासिल करते हैं। आइए, इन 4 भाग्यशाली राशियों के बारे में जानते हैं-

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मिथुन राशि

    मिथुन राशि के जातक इस मामले में बेहद लकी होते हैं। इस राशि के स्वामी बुध है। बुध देव को ग्रहों का राजकुमार कहा जाता है। बुध मन, बुद्धि और वाणी के कारक होते हैं। इनकी कृपा से जातक मधुरभाषी होते हैं। मिथुन राशि के लड़के अपनी बातों से लड़कियों को इंप्रेस करने में सफल होते हैं। इसके चलते लड़कियां इनसे जल्द दोस्ती कर लेती हैं। इस राशि के लड़के प्रेम विवाह करने में भी सफल होते हैं।

    वृषभ राशि

    ज्योतिषियों की मानें तो शुक्र ग्रह प्यार, रोमांस, सुख, शोहरत और पुरुषों के विवाह के कारक होते हैं। आसान शब्दों में कहें तो जिन जातकों की कुंडली में शुक्र मजबूत होता है। उन लड़कों की शीघ्र शादी हो जाती है। शुक्र ग्रह को मजबूत करने के लिए शिव जी की पूजा करने का विधान है। वृषभ राशि के जातक भी प्यार के मामले में शुक्र की वजह से लकी होते हैं। इस राशि के स्वामी शुक्र हैं। इनकी कृपा से जातक बेहद खूबसूरत होता है। वृषभ राशि के लड़कों को खूबसूरत जीवनसाथी मिलती है। प्यार के मामले में भी वृषभ राशि के जातक धनी होते हैं। इन्हें मन मुताबिक जीवनसाथी मिलती है।

    कन्या राशि

    कन्या राशि के लड़कों को भी खूबसूरत जीवनसाथी मिलती है। इस राशि के जातक धार्मिक प्रवृत्ति के होते हैं। अतः धार्मिक कार्यों में रुचि रखते हैं। इस राशि के स्वामी भी बुध हैं। इसके लिए ये मधुरभाषी होते हैं। धार्मिक प्रवृति होने के चलते कन्या राशि के लड़के गलत कार्यों में संलिप्त नहीं रहते हैं। इन गुणों की वजह से लड़कियां इनसे अधिक इंप्रेस होती हैं। विवाह के पश्चात इनका वैवाहिक जीवन बहुत सुखमय बीतता है।

    तुला राशि

    अंक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार तुला राशि के जातकों की शादी के योग महज 20 वें वर्ष से बनने लगते हैं। इसके लिए तुला राशि के लड़कों के जीवन में जीवनसाथी का आगमन शीघ्र होता है। ये प्यार के मामले में भी लकी होते हैं। साथ ही लव मैरिज करने में भी सफल होते हैं। इस राशि के स्वामी शुक्र देव हैं। इनकी आराध्या जगत जननी मां दुर्गा हैं। इनकी कृपा से तुला राशि के जातकों को हर कार्य में सिद्धि प्राप्त होती है।

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।

    comedy show banner
    comedy show banner