Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Tarot Card Reading: कैसा रहेगा रविवार का दिन? जानिए टैरो विशेषज्ञ की सलाह

    Updated: Sun, 20 Apr 2025 12:10 PM (IST)

    20 अप्रैल 2025 यानी आज का दिन कुछ राशि के जातकों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। वर्तमान समय में बुध और राहु का प्रभाव रहेगा। वहीं कुछ लोगों को एंजल्स की तरफ से संभलकर रहने की सलाह दी जाती है जिसका पालन बेहद जरूरी है। आज का दिन कैसा रहने वाला है? आइए अंक ज्योतिष और टैरो विशेषज्ञ पल्लवी एके शर्मा से जानते हैं।

    Hero Image
    Tarot Card Reading: टैरो विशेषज्ञ की सलाह।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म में ज्योतिष शास्त्र को बहुत खास माना जाता है। इस शास्त्र के द्वारा भविष्य की जानकारी को आसानी से जाना जा सकता है। वहीं, आज के दौर में टैरो कार्ड रीडर की बातें भी काफी हद तक सही साबित हो रही हैं और लोगों के जीवन की मुश्किलों को दूर करने में कामयाब हो रही हैं। आज 20 अप्रैल, 2025 तारीख है, इसमें मूलांक 2 शामिल है, तो आइए टैरो विशेषज्ञ ''पल्लवी एके शर्मा'' से जानते हैं कि आज का दिन सभी के लिए कैसा रहने वाला है और किन-किन बातों का ध्यान रखना है?

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    टैरो विशेषज्ञ की सलाह

    • अपने मन की आवाज को सुनें, जो सबसे अच्छा मार्गदर्शक है।
    • आज चंद्रमा और शुक्र के प्रभाव से दिन समृद्धि से भरा होगा।
    • अपनी सकारात्मक ऊर्जा का खूबसूरती से उपयोग करें और अपने जीवन में समृद्धि लाएं।
    • अपनी मां के लिए समय निकालें और उन्हें खास महसूस कराएं।
    • अपने जीवनसाथी के साथ समय बिताएं।
    • खुद के साथ अपने रिश्ते की तारीफ करें, खुद को और भी बेहतर बनाने के लिए काम करें।
    • इस दिन अपने पिता का सम्मान करें।
    • इस दिन किसी के साथ विवाद करने से बचें। 

    यह भी पढ़ें: Vaishakh Amavasya 2025: अमावस्या पर इस शुभ मुहूर्त में करें स्नान और दान, होंगे चमत्कारी लाभ

    क्या न करें?

    • ज्यादा सोचने से बचें।
    • ज्यादा उम्मीदें न रखें।
    • तुलना करने से बचें।

    आज कुछ सेकंड के लिए इसका जाप करें - ''मैं अपने रिश्तों में मिलने वाले प्यार के लिए आभारी हूं।...''

    धार्मिक उपाय

    • 'ॐ नमः शिवाय' मंत्र का जाप करें।
    • 'श्रीं' मंत्र का जाप करें।
    • 'ॐ गं गणपतये नमः' का जाप करें।
    • 'हनुमान चालीसा' का पाठ करें।

    रविवार के उपाय

    • सूर्य देव के वैदिक मंत्रों का जाप करें।
    • गरीबों की मदद करें।
    • गुड़ का दान करें।
    • तामसिक चीजों से दूर रहें।
    • पिता का अपमान न करें।

    यह भी पढ़ें: Kalashtami 2025: आज है मासिक कालाष्टमी, जानिए पूजा विधि, भोग और मंत्र

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।