Swapna Shastra: भगवान शिव के प्रसन्न होने पर मिलते हैं ऐसे संकेत, जानें क्या कहता है स्वप्न शास्त्र ?
Swapna Shastra भोलेनाथ अपने भक्तों से प्रसन्न होने पर उनकी सभी इच्छाओं को पूर्ण करते हैं। कई बार महादेव अपने भक्तों को जीवन में आगे की घटनाओं से आगाह कराते हैं जिनके बारे में बहुत कम लोगों को पता है। तो चलिए जानते हैं भगवान शिव के प्रसन्न होने पर किस प्रकार के संकेत मिलते हैं-

नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क। Swapna Shastra: भगवान शिव देवों के देव महादेव कहे जाते हैं। चाहे देव हो या दानव उनकी पूजा सभी करते हैं। ऐसा कहा जाता है, भोलेनाथ अपने भक्तों से प्रसन्न होने पर उनकी सभी इच्छाओं को पूर्ण करते हैं। कई बार महादेव अपने भक्तों को जीवन में आगे की घटनाओं से आगाह कराते हैं, जिनके बारे में बहुत कम लोगों को पता है। तो चलिए जानते हैं भगवान शिव के प्रसन्न होने पर किस प्रकार के संकेत मिलते हैं-
सपने में सांप का दिखना
अगर आपको सपने में सांप दिखाई देता है, तो इसका अर्थ है कि आपकी सभी परेशानियों का अंत होने वाला है। साथ ही आपके पूर्वज आपसे प्रसन्न हैं। लेकिन ऐसे सपने को कभी किसी दूसरे व्यक्ति से साझा नहीं करना चाहिए, क्योंकि इससे सपने का शुभ प्रभाव कम हो जाता है।
सपने में डमरू का दिखना
अगर आपको कभी सपने में भगवान शिव का डमरू दिखाई दे, तो यह एक शुभ सपना है। इस सपने का अर्थ है कि आपके जिंदगी में सकारात्मकता का संचार होने वाला है। कार्य क्षेत्र में लाभ भी हो सकता है।
सपने में त्रिशूल का दिखना
स्वप्न शास्त्र के अनुसार, यदि आपको सपने में त्रिशूल दिखता है, तो यह शुभ संकेत है। इस सपने का अर्थ है कि आपके ऊपर भोलेनाथ अत्यधिक प्रसन्न हैं। ऐसे में आपको शिव पूजन शुरू कर देना चाहिए।
सपने में नंदी महाराज का दिखना
स्वप्न शास्त्र के अनुसार, अगर आपको सपने में भगवान शिव की सवारी नंदी दिखे, तो आपको खुश हो जाना चाहिए, क्योंकि यह सपना बेहद शुभ माना गया है। इस सपने का अर्थ है कि आप अपने शुत्रओं पर विजय प्राप्त करने वाले हैं।
यह भी पढ़ें : Shiv Tandav Stotram : रावण रचित शिव तांडव स्तोत्र का इस खास समय पर करें पाठ, जिंदगी से दूर होगा अंधकार
डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।