Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Swaminarayan Jayanti 2021: आज है स्वामीनारायण जयंती, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व

    By Shilpa SrivastavaEdited By:
    Updated: Wed, 21 Apr 2021 09:41 AM (IST)

    Swaminarayan Jayanti 2021 आज चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है। आज पूरे देश में राम नवमी मनाई जा रही है। आज के दिन श्री राम का जन्म माना जाता है। आइए जानते हैं स्वामीनारायण जयंती का शुभ मुहूर्त और महत्व।

    Hero Image
    Swaminarayan Jayanti 2021: आज है स्वामीनारायण जयंती, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व

    Swaminarayan Jayanti 2021: आज चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है। आज पूरे देश में राम नवमी मनाई जा रही है। आज के दिन श्री राम का जन्म माना जाता है। इसके अलावा आज के दिन स्वामीनारायण जयंती भी मनाई जाती है जो कि श्री स्वामीनारायण के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है। हिंदू धर्मग्रंथों के अनुसार, श्री स्वामीनारायण ने उत्तर भारत के छप्पय गांव में खुद को प्रकट किया था। स्वामीनारायण जयंती हर साल स्वामीनारायण के अनुयायियों द्वारा बड़े उत्साह के साथ मनाई जाती है। आइए जानते हैं स्वामीनारायण जयंती का शुभ मुहूर्त और महत्व।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    स्वामीनारायण जयंती का शुभ मुहूर्त:

    हिंदू पंचांग के अनुसार, स्वामीनारायण जयंती बुधवार 21 अप्रैल, शुक्ल पक्ष, नवमी तिथि को मनाई जाएगी। इसका शुभ मुहूर्त 21 अप्रैल को रात 12 बजकर 44 बजे शुरू हुआ है और 22 अप्रैल को रात 12 बजकर 35 मिनट पर समाप्त होगा।

    स्वामीनारायण जयंती का इतिहास:

    भगवान स्वामीनारायण के शिष्यों और अनुयायियों द्वारा यह माना जाता है कि उन्होंने स्वयं को विक्रम संवत 1837, 3 अप्रैल 1781 ई. में खुद को प्रकट किया था। यह चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि थी। इस दिन श्री स्वामीनारायण की भी पूजा की जाती है। इन्होंने वर्ष 1781 में रामनवमी के अवसर पर स्वयं को प्रकट किया था। मान्यता है कि इस दिन इनका जन्म धर्मदेव और भक्तिमाता के आराध्य बच्चे के रूप में हुआ था। ऐसे में हर वर्ष इनके सम्मान में दुनियाभर के भक्त इनकी जयंती मनाते हैं। भगवान स्वामी नारायण के अनुयायी स्वामीनारायण जयंती पर पूरे दिन का निर्जला व्रत करते हैं।  

    डिसक्लेमर

    'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'