Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Surya Guru Yuti 2023: करीब 12 साल सूर्य और गुरु की युति, इन 5 राशियों की किस्मत के खुल जाएंगे ताले

    By Shivani SinghEdited By: Shivani Singh
    Updated: Thu, 02 Mar 2023 04:32 PM (IST)

    Surya Guru Yuti 2023 ज्योतिष शास्त्र के अनुसार गुरु और सूर्य की युति से सुख-समृद्धि धन-ऐश्वर्य मान-सम्मान आदि मिलता है। 22 अप्रैल को इन ग्रहों की युति से कई राशियों को लाभ मिलने वाला है। जानिए किन राशियों की खुलने वाली है किस्मत।

    Hero Image
    Surya Guru Yuti 2023: करीब 12 साल सूर्य और गुरु की युति

    नई दिल्ली, Surya Guru Yuti 2023: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों के राशि परिवर्तन करने से हर राशि के जातकों के जीवन पर अच्छा या फिर बुरा प्रभाव पड़ता है। ऐसे ही गुरु बृहस्पति के राशि परिवर्तन करने से कई राशियों को शुभ प्रभाव मिलता है। इसी तरह बृहस्पति ग्रह 22 अप्रैल को मेष राशि में प्रवेश कर रहे हैं। वहीं, 14 अप्रैल को सूर्य भी इसी राशि में प्रवेश कर रहे हैं। ऐसे में 22 अप्रैल को गुरु और सूर्य ग्रह की युति हो रही है। माना जा रहा है कि ऐसा संयोग करीब 13 साल बाद बन रहा है। जानिए किन राशियों के जीवन में शुभ प्रभाव पड़ने वाला है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कब हो रही है सूर्य और गुरु 2023 की युति?

    ज्योतिष गणना के अनुसार, सूर्य 14 अप्रैल को दोपहर 3 बजकर 12 मिनट पर मेष राशि में प्रवेश कर रहे हैं। इसके साथ ही 22 अप्रैल को सुबह 6 बजकर 12 मिनट पर मेष राशि में प्रवेश कर रहे हैं। ऐसे में 22 अप्रैल को गुरु और सूर्य की युति हो रही है।

    गुरु-सूर्य की युति से इन्हें मिलेगा लाभ

    मेष राशि

    इस राशि में सूर्य और गुरु की युति प्रथम भाव में हो रही है। इस योग के कारण इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में सफलता हासिल होगी। इसके साथ ही मान-सम्मान बढ़ेगा। बिजनेस और नौकरी में भी अपार सफलता मिलने के पूरे आसार है।

    मिथुन राशि

    इस राशि में सूर्य और गुरु की युति 11वें भाव में हो रही है। ऐसे में इस राशि के जातकों का भाग्योदय होगा। ऐसे में इस राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। निवेश करना लाभकारी सिद्ध होगा। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा।

    कर्क राशि

    इस राशि में सूर्य और गुरु की युति दशम भाव में हो रही है। ऐसे में इस राशि के जातकों को नौकरी में पदोन्नति मिल सकती है। बिजनेस में भी फायदा हो सकता है। वैवाहिक जीवन में खुशियां ही खुशियां आएगी।

    सिंह राशि

    इस राशि में सूर्य और गुरु की युति नौवें भाव में हो रही है। ऐसे में इस राशि के जातकों की किस्मत हमेशा साथ रहेगी। आपके काम को देखते हुए कार्य स्थल में पदोन्नति हो सकती हैं।

    मीन राशि

    इस राशि में सूर्य और गुरु की युति दूसरे भाव में हो रही है। ऐसे में समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। करियर में भी लाभ मिलेगा।

    Pic Credit- Freepik

    डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।

    comedy show banner
    comedy show banner