Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Surya Guru Yuti 2023: मेष राशि में गुरु गोचर से प्रबल हुए सूर्य, इन राशियों पर बरसेगा धन और भाग्य

    By Shantanoo MishraEdited By: Shantanoo Mishra
    Updated: Tue, 02 May 2023 04:16 PM (IST)

    Surya Guru Yuti 2023 सभी ग्रह एक अवधि के बाद ग्रह गोचर करते हैं जिसका प्रभाव सभी राशियों पर सकारात्मक व नकारात्मक रूप से पड़ता है। बता दें कि वर्तमान समय में सूर्य और गुरु दोनों ग्रह मेष राशि में उपस्थित हैं।

    Hero Image
    Surya Guru Yuti 2023: सूर्य और गुरु की युति से इन राशियों को मिलेगा लाभ।

    नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क | Surya Guru Yuti 2023: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के गोचर युति को बहुत बारीकी से देखा जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इनका प्रभाव सभी राशियों पर सकारात्मक व नकारात्मक रूप से पड़ता है। सभी ग्रह एक निश्चित अवधि के बाद गोचर करते हैं। बता दें कि 22 अप्रैल 2023, शनिवार के दिन देव गुरु बृहस्पति ने मेष राशि में गोचर किया था। उससे पहले 14 अप्रैल को सूर्य देव ने मेष राशि में प्रवेश किया था। सूर्य और गुरु की युति के कारण सूर्य की शक्तियां बढ़ गई थी। सूर्य के प्रबल होने से 3 राशियां ऐसी हैं, जिन्हें इस दौरान धन लाभ और भाग्योदय के अवसर प्राप्त हो सकता है। आइए जानते हैं-

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सूर्य और गुरु की युति से इन राशियों को मिलेगा लाभ

    मेष राशि- सूर्य और गुरु की युति का शुभ प्रभाव मेष राशि पर पड़ सकता है। युति की अवधि बड़े और महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे। साथ ही जीवन साथी का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। प्रेम विवाह करने की चाह रखने वाले लोग भी इस दौरान सफल होंगे। शेयर बाजार में निवेश करने की योजना लाभदायक साबित हो सकती है। शिक्षा के क्षेत्र में भी जातकों को लाभ मिलेगा।

    सिंह राशि- सिंह राशि के जातकों के लिए भी सूर्य-गुरु युति अनुकूल साबित हो सकती है। गोचर के दौरान जातकों को पदोन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। साथ ही जो लोग ट्रांसफर की इच्छा रख रहे हैं, उनकी मनोकामना भी पूर्ण होगी। इस दौरान धन लाभ के भी संकेत मिल रहे हैं। सिंह राशि के स्वामी सूर्य हैं, इसलिए यह समय इस राशि के लिए बहुत ही शुभ माना जा रहा है।

    धनु राशि- सूर्य देव के प्रबल होने से धनु राशि को बहुत लाभ मिलेगा। इस दौरान गुरु ग्रह त्रिकोण राजयोग बना रहे हैं, जिससे धन लाभ के योग बन रहे हैं। वैवाहिक जीवन में परेशानियों से मुक्ति प्राप्त होगी। साथ ही इस दौरान मानसिक शांति की प्राप्ति हो सकती है। विदेश यात्रा के भी संकेत मिल रहे हैं। संतान सुख भी मिल सकता है।

    डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।

    comedy show banner
    comedy show banner