Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Surya Guru Yuti 2023: 12 साल बाद बन रहा है मेष राशि में सूर्य- गुरु युति का संयोग, इन राशियों को होगा लाभ

    By Shantanoo MishraEdited By: Shantanoo Mishra
    Updated: Fri, 07 Apr 2023 02:22 PM (IST)

    Surya Guru Yuti 2023 ज्योतिष विज्ञान में समय-समय पर ग्रह राशि परिवर्तन करते हैं जिसका प्रभाव सभी राशियों पर सकारात्मक व नकारात्मक रूप से पड़ता है। बता दें कि जल्द ही सूर्य और गुरु ग्रह की मेष राशि में युति का संयोग बनेगा जिसका लाभ कुछ राशियों को होगा।

    Hero Image
    Surya Guru Yuti 2023: सूर्य और गुरु की युति से इन राशियों को मिलेगा लाभ।

    नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क | Surya Guru Yuti 2023 Effect on Zodiac Signs: ज्योतिष शास्त्र में ग्रह गोचर को बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है। ऐसा इसलिए क्योंकि ग्रहों के राशि परिवर्तन से सभी राशियों पर शुभ और अशुभ प्रभाव पड़ता है। बता दें कि 14 अप्रैल को ग्रहों के राजा सूर्य मेष राशि में गोचर करने जा रहे हैं और इसके कुछ ही दिनों बाद यानी 22 अप्रैल को देवगुरु बृहस्पति मेष राशि भी में प्रवेश करेंगे। ऐसे में एक ही राशि में सूर्य और गुरु ग्रह का मिलन 22 अप्रैल को होगा। ज्योतिष विद्वानों के अनुसार सूर्य-गुरु की युति का संयोग करीब 12 वर्षों के बाद बन रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सूर्य और गुरु गोचर के कारण बन रहे संयोग का प्रभाव सभी राशियों पर सकारात्मक व नकारात्मक रूप से पड़ेगा। लेकिन 5 राशियां ऐसी हैं, जिनपर सूर्य और गुरु की युति का अत्यंत शुभ प्रभाव पड़ेगा। आइए जानते हैं किन राशियों को मिलेगा सूर्य-गुरु युति से सर्वाधिक लाभ?

    सूर्य और गुरु की युति से इन राशियों को मिलेगा लाभ (Surya Guru Yuti 2023 Effect)

    मेष राशि

    मेष राशि के जातकों के लिए सूर्य और गुरु की युति बहुत ही शुभ मानी जा रही है। इस दौरान आय और मान सम्मान में वृद्धि के संकेत मिल रहे हैं। साथ ही, ऊर्जा में भी अच्छी बढ़ोतरी होगी। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति और व्यापार में मनचाहा मुनाफा मिलने के योग बन रहे हैं।

    मिथुन राशि

    मिथुन राशि के जातकों के लिए सूर्य-गुरु युति सकारात्मक परिणाम लेकर आ रहा हैल। इस दौरान व्यापार में उन्नति प्राप्त होगी। साथ ही इस दौरान परिवार का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। सफल यात्रा के भी संकेत मिल रहे हैं। मिथुन राशि के जातकों की मनोकामना जल्दी पूर्ण हो सकती है।

    कर्क राशि

    गुरु-सूर्य की युति का शुभ प्रभाव कर्क राशियों पर भी सकारात्मक रूप से पड़ेगा। इस दौरान व्यापारिक और नौकरी के क्षेत्र में उन्नति हासिल हो सकती है। पारिवारिक सुख की प्राप्ति होगी, इसके संकेत मिल रहे हैं। आर्थिक तौर पर भी मजबूती आ सकती है।

    सिंह राशि

    सिंह राशि के जातकों के लिए भी सूर्य-गुरु युति भाग्योदय के समान रहने वाला है। इस अवधि में जातकों को विभिन्न क्षेत्रों में प्रगति हासिल होगी। व्यापार क्षेत्र में भी आर्थिक उन्नति के योग बन रहे हैं। सिंह राशि के जातक लंबी यात्रा पर भी जा सकते हैं। पिता के साथ भी संबंध मजबूत होंगे।

    मीन राशि

    मीन राशि के जातकों के लिए सूर्य और गुरु की युति को शुभ माना जा रहा है। वाणी से संबंधित क्षेत्रों में जातक को लाभ मिलेगा। इसके साथ आर्थिक उन्नति के भी प्रबल योग बन रही है। कार्य क्षेत्र में भी सफलता मिलने के संकेत हैं। इस अवधि में अटके हुए काम भी पूरे हो सकते हैं।

    डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।