Surya Grahan 2023: वर्ष 2023 का अंतिम सूर्य ग्रहण कब? जानिए तिथि, समय और प्रभाव
Surya Grahan 2023 सूर्य ग्रहण को बहुत ही महत्वपूर्ण बताया गया है। सूर्य ग्रहण को न केवल वैज्ञानिक बल्कि आध्यात्मिक दृष्टि से भी बहुत महत्व दिया गया है। 20 अप्रैल को वर्ष 2023 का पहला सूर्य ग्रहण लगा था और अब अक्टूबर मास में साल का अंतिम और दूसरा सूर्य ग्रहण लगेगा। जानते हैं किस दिन लगेगा साल का अंतिम सूर्य ग्रहण सूतक काल का समय और इसका प्रभाव?

नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क । Surya Grahan 2023: वर्ष 2023 का पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल को लगा था। वहीं साल 2023 का दूसरा और अंतिम सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर 2023, शनिवार के दिन लगने जा रहा है। ज्योतिष शास्त्र में सूर्य ग्रहण को महत्वपूर्ण खगोलीय घटनाओं में गिना जाता है। सूर्य ग्रहण न केवल वैज्ञानिक दृष्टि से बल्कि आध्यात्मिक दृष्टिकोण से भी इसे बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। आइए जानते हैं, कब लगने जा रहा है वर्ष 2023 का अंतिम सूर्य ग्रहण, समय अवधि, सूतक काल और प्रभाव?
सूर्य ग्रहण 2023 समय अवधि (Surya Grahan 2023 Duration)
ज्योतिष गणना के अनुसार, वर्ष 2023 का अंतिम सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर को रात्रि 08 बजकर 34 मिनट से शुरू होगा और रात्रि 02 बजकर 25 मिनट पर समाप्त हो जाएगा। इस दिन आश्विन मास की अमावस्या तिथि पड़ रही है, जिस वजह से इस विशेष दिन पर शनि अमावस्या व्रत भी रखा जाएगा।
क्या भारत में मान्य होगा सूर्य ग्रहण 2023 का सूतक काल (Surya Grahan 2023 Sutak Kaal)
बता दे कि वर्ष 2023 का अंतिम सूर्य ग्रहण भारत में दर्शनीय नहीं होगा, जिस कारण से भारतीय भूभाग में सूतक काल मान्य नहीं होगा। इस सूर्य ग्रहण को मुख्य रूप से मैक्सिको, क्यूबा, बारबाडोस, एंटीगुआ, चिली, डोमिनिका, बहामास, कनाडा, ब्राजील, पराग्वे, जमैका, हैती, अमेरिका, कोलंबिया इत्यादि देशों में देखा जा सकेगा।
सूर्य ग्रहण 2023 से किन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव (Surya Grahan 2023 Effect)
ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि यदि सूर्य ग्रहण दर्शनीय ना हो तब भी इसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ता है। इस दौरान कुछ राशियों को सर्वाधिक सतर्क रहने की आवश्यकता है। यह राशियां हैं- मेष, कर्क, तुला और मकर। इन राशियों को सूर्य ग्रहण की अवधि विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस दौरान लिए गए गलत फैसलों से भविष्य में बड़ा नुकसान हो सकता है।
डिसक्लेमर: इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहे।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।