Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Surya Grahan 2021: इस वर्ष कब-कब लगने वाला है सूर्य ग्रहण, यहां देखें पूरी लिस्ट

    By Kartikey TiwariEdited By:
    Updated: Fri, 26 Feb 2021 06:30 AM (IST)

    Surya Grahan 2021 जागरण अध्यात्म में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि इस वर्ष 2021 में कितने सूर्य ग्रहण लगेंगे और कितने चंद्र ग्रहण लगेंगे। ये सूर्य ग्रहण किस तारीख को पड़ेंगे और इसे कहां पर देखा जा सकेगा। आपको बताएं कि इस साल कुल 4 ग्रहण लगेंगे।

    Hero Image
    Surya Grahan 2021: इस वर्ष कब-कब लगने वाला है सूर्य ग्रहण, यहां देखें पूरी लिस्ट

    Surya Grahan 2021: आप सभी को पता है कि हर साल सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण की घटनाएं होती हैं। यह पृथ्वी और चंद्रमा की गति पर निर्भर करता है। जागरण अध्यात्म में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि इस वर्ष 2021 में कितने सूर्य ग्रहण लगेंगे और कितने चंद्र ग्रहण लगेंगे। ये सूर्य ग्रहण किस तारीख को पड़ेंगे और इसे कहां पर देखा जा सकेगा। आपको बताएं कि इस साल कुल 4 ग्रहण लगेंगे, जिसमें दो सूर्य ग्रहण और दो चंद्र ग्रहण लगेंगे। इनका प्रारंभ मई माह से होगा और दिसंबर तक चलेगा। इन 4 ग्रहणों में से 3 अपने देश में देखे जा सकेंगे। आइए जानते हैं सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण की तारीखों के बारे में।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    10 जून 2021 को लगेगा पहला सूर्य ग्रहण

    10 जून को साल का पहला सूर्य ग्रहण लगेगा। यह आंशिक सूर्य ग्रहण होगा। यह सूर्य ग्रहण भारत, कनाडा, रूस, ग्रीनलैंड, यूरोप, एशिया और उत्तरी अमेरिका में दिखाई देगा।  

    दिसंबर में साल का आखिरी सूर्य ग्रहण 

    दूसरा या इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण 4 दिसंबर को लगेगा। यह दक्षिण अफ्रीका, अंटार्कटिका, दक्षिण अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया में दिखाई देगा। भारत में यह दृश्य नहीं होगा।

    साल का पहला चंद्र ग्रहण

    साल 2021 का पहला चंद्र ग्रहण 26 मई को लगेगा। यह चंद्र ग्रहण भारत, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, एशिया और प्रशांत महासागर क्षेत्र में दिखाई देगा। भारत में ​य​​ह उपछाया ग्रहण होगा, जबकि बाकी जगहों पर पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा।

    साल का आखिर चंद्र ग्रहण

    इस साल का दूसरा या आखिरी चंद्र ग्रहण 19 नवंबर को लगेगा। यह आंशिक चंद्र ग्रहण  भारत, उत्तरी यूरोप, अमेरिका, प्रशांत महासागर और ऑस्ट्रेलिया में दिखाई देगा।

    डिसक्लेमर

    'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'