Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Surya Gochar 2023: आषाढ़ मास में इस दिन सूर्य देव कर रहे हैं राशि परिवर्तन, इन राशियों को होगा लाभ

    By Shantanoo MishraEdited By: Shantanoo Mishra
    Updated: Tue, 13 Jun 2023 11:29 AM (IST)

    Surya Gochar 2023 ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सभी ग्रह एक अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते हैं जिसका प्रभाव सभी राशियों पर सकारात्मक व नकारात्मक रूप से पड़ ...और पढ़ें

    Hero Image
    Surya Gochar 2023: सूर्य गोचर से इन राशियों को होगा लाभ।

    नई दिल्ली, आध्यात्म डेस्क | Surya Gochar 2023: ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि सभी ग्रह एक अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते हैं। इस राशि परिवर्तन का प्रभाव देश और दुनिया के साथ-साथ सभी 12 राशियों पर भी सकारात्मक और नकारात्मक रूप से पड़ता है। इन सभी में ग्रहों के राजा सूर्य हर महीने एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हिन्दू पंचांग के अनुसार, 15 जून को सूर्य देव वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे और 32 दिन तक इसी राशि में विराजमान रहेंगे। मिथुन राशि में प्रवेश के कारण इस दिन को मिथुन संक्रांति के नाम से जाना जाएगा। मिथुन राशि में प्रवेश करने से सभी राशियों के जीवन में बदलाव आएगा। लेकिन तीन राशियां ऐसी हैं, जिन्हें इस दौरान सूर्य देव का आशीर्वाद प्राप्त हो सकता है। आइए जानते हैं, किन राशियों को मिलेगा सूर्य गोचर से लाभ?

    मेष राशि

    मिथुन राशि में सूर्य देव के राशि परिवर्तन से मेष राशि के जातकों को लाभ प्राप्त हो सकता है। इस दौरान घर में मांगलिक कार्य होंगे। वहीं परिवार में किसी नए सदस्य का आगमन हो सकता है। व्यापार के क्षेत्र में भी जातक को सफलता मिल सकती है। इस अवधि में आत्मविश्वास में भी बढ़ोतरी होगी।

    कन्या राशि

    सूर्य गोचर का लाभ कन्या राशि के जातकों को भी मिलता हुआ दिखाई दे रहा है। इस दौरान व्यवसाय एवं व्यापार के क्षेत्र में लाभ प्राप्त होगा। वहीं इसमें विस्तार के अवसर मिलेंगे। कार्य क्षेत्र में उच्च पद पर बैठे अधिकारियों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। साथ ही कार्यस्थल पर तारीफ हो सकती है। इस दौरान नौकरी से संबंधित शुभ समाचार भी प्राप्त हो सकते हैं।

    कुंभ राशि

    सूर्य देव के राशि परिवर्तन का शुभ प्रभाव कुंभ राशि के जातकों पर भी पड़ सकता है। इस अवधि में जातक को आर्थिक उन्नति होगी साथ ही आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। पदोन्नति के भी योग दिख रहे हैं। व्यापार क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए यह समय अच्छा माना जा रहा है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं छात्रों को भी शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।

    डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।