नई दिल्ली, अध्यात्मिक डेस्क | Surya Gochar 2023: सभी ग्रह एक निर्धारित समय के बाद राशि परिवर्तन करते हैं। जिनका प्रभाव सभी राशियों पर सकारात्मक व नकारात्मक रूप से पड़ता है। बता दें कि ज्योतिष पंचांग के अनुसार 13 फरवरी 2023 (Surya Gochar 2023 Date) को सूर्य देव कुंभ राशि में गोचर करने वाले हैं। सूर्य गोचर का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा, किन्तु तीन राशियां ऐसी हैं जिन्हें इस अवधि में लाभ मिलेगा। आइए जानते हैं सूर्य गोचर के कारण किन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ।

मेष राशि

सूर्य गोचर का शुभ प्रभाव मेष राशि पर पड़ेगा। इस अवधि में आय के क्षेत्र में उन्नति दिखाई देगी और धनलाभ के नए स्तोत्र व अवसर प्राप्त होंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत रहने के संकेत मिल रहे हैं और सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी, इसकी भी संभावना अधिक है।

मकर राशि

सूर्य राशि परिवर्तन मकर राशि के लिए सकारात्मक रहने वाला है। इस अवधि में अचानक धन लाभ हो सकता है और आर्थिक पक्ष भी मजबूत होगा। जो लोग रोजगार की तलाश कर रहे हैं, उन्हें भी इस अवधि में सफलता प्राप्त होगी।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए सूर्य गोचर शुभ रहेगा। इस अवधि में साथी के साथ समय अच्छा बीतेगा और व्यापार क्षेत्र में सफलता के संकेत मिल रहे हैं। साझेदारी में शुरू किए गए व्यापार में सफलता और धनलाभ के योग बन रहे हैं।

डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।

Edited By: Shantanoo Mishra