Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Surya Dev: भगवान श्रीराम ने रावण से युद्ध से पहले की थी सूर्य देव की पूजा, जानें क्या है उपासना का महत्व

    Updated: Sun, 10 Nov 2024 12:04 PM (IST)

    सनातन धर्म में सुबह सूर्य देव को अर्घ्य देने का विधान है। धार्मिक मान्यता है कि सच्चे मन से सूर्य देव की पूजा-अर्चना करने से जातक का जीवन खुशहाल होता है और आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करने जातक को सूर्य देव का आशीर्वाद प्राप्त होता है। इस स्तोत्र के द्वारा भगवान श्रीराम ने रावण से युद्ध करने से पहले सूर्य (Surya Dev Puja) की पूजा की थी।

    Hero Image
    Surya Puja: सूर्य देव की पूजा का महत्व

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन शास्त्रों में सूर्य देव (Surya Dev) की पूजा-अर्चना का विशेष महत्व बताया गया है। रविवार का दिन सूर्य देव को समर्पित है। इस दिन जातक सूर्य देव की विधिपूर्वक उपासना करते हैं। साथ ही श्रद्धा अनुसार अन्न, धन और वस्त्र का दान करते हैं। धार्मिक मान्यता है कि इन कार्यों को करने से जातक को मनचाहा करियर प्राप्त होता है और सभी कार्यों में सफलता मिलती है। वेद-पुराणों और महाकाव्यों में सूर्य देव की उपासना (Surya Dev Puja Significance) का विशेष वर्णन देखने को मिलता है। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम और जगत के पालनहार भगवान श्रीकृष्ण ने सूर्य उपासना के महत्व के बारे में बताया है। आइए इस लेख में जानते हैं कि सूर्य देव की पूजा के महत्व के बारे में।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें: Surya Dev: रविवार को सूर्य देव की पूजा में करना न भूलें इस स्तुति का पाठ, मिलेगा मनचाहा करियर

    भगवान श्रीराम ने की थी सूर्य देव की पूजा

    रावण शक्तिशाली राक्षस राजा था। उसने माता सीता का अपहरण किया था, जिसके लिए भगवान श्रीराम ने रावण से युद्ध किया। युद्ध को करने से पहले राम जी ने आदित्य हृदय स्तोत्र के द्वारा सूर्य देव की विशेष पूजा-अर्चना की। युद्ध के समय भगवान श्रीराम विचार कर रहे थे कि रावण से किस तरह से युद्ध में विजय प्राप्त कर सकते हैं। ऐसी स्थिति में महर्षि अगस्त्य ने प्रभु राम को आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करने के लिए कहा। साथ ही उन्होंने सूर्य देव की पूजा से प्राप्त होने वाले शुभ फल के बारे में भी बताया। महर्षि अगस्त्य ने बताया कि आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करने से जातक को सभी तरह के दुख और संकट से छुटकारा मिलता है।

    श्रीकृष्ण ने पुत्र सांब को बताया सूर्य देव की पूजा का महत्व

    भविष्य पुराण में भगवान श्रीकृष्ण और सांब का संवाद देखने को मिलता है। श्रीकृष्ण के पुत्र सांब थे। श्रीकृष्ण ने अपने पुत्र को सूर्य देव की पूजा के महत्व के बारे में बताया। श्रीकृष्ण के अनुसार, सूर्य देव एक ऐसे देवता हैं, जिन्हें हर दिन सीधे देखा जा सकता है। जो जातक विधिपूर्वक सूर्य देव की पूजा करता है। उसकी सभी मुरादें पूरी होती हैं।

    यदादित्यगतं तेजो जगद्भासयते ऽखिलम् ।

    यच्चन्द्रमसि यच्चानौ तत्तेजो विद्धि मामकम्।।

    भगवान श्रीकृष्ण ने भगवत गीता में कहा है कि जो सूर्य देव में प्रकाश दिखाई देता है, वो जगत को प्रकाशित करने का काम करता है। अग्नि में जो तेज है वो भी मैं हूं। सूर्य जगत के पालक हैं।

    यह भी पढ़ें: Raviwar Ke Upay: रविवार के दिन जरूर आजमाएं चमत्कारी उपाय, जीवन की सभी परेशानी होंगी दूर

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।