Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Surya Budh Yuti 2023: जल्द ही इस राशि में बनने जा रहा है बुधादित्य राजयोग, इन राशियों की खुलेगी किस्मत

    By Shantanoo MishraEdited By: Shantanoo Mishra
    Updated: Tue, 09 May 2023 05:31 PM (IST)

    Budhaditya Rajyog 2023 जल्द ही वृषभ राशि में सूर्य गोचर करेंगे और इसके कुछ समय बाद बुद्धि और बल के कारक ग्रह बुध इसी राशि में प्रवेश करेंगे जिससे सूर्य और बुध की युति बनेगी। इससे बुधादित्य राजयोग का निर्माण होगा जिसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा।

    Hero Image
    Surya Budh Yuti 2023: सूर्य और बुध की युति से बनेगा बुधादित्य राजयोग, इन्हें मिलेगा लाभ।

    नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क | Surya Budh Yuti 2023, Budhaditya Rajyog: ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है एक अवधि के बाद सभी ग्रह राशि परिवर्तन करते हैं। जिसका प्रभाव सभी राशियों पर सकारात्मक व नकारात्मक रूप से पड़ता है। ज्योतिषविदों के अनुसार 15 मई को ग्रहों के राजा सूर्य देव वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे, जिसे वृषभ संक्रांति के नाम से जाना जाएगा। वहीं अगले महीने यानी 07 जून को बुध ग्रह इस राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। इस राशि परिवर्तन से सूर्य और बुध की युति बनेगी, जिससे बुधादित्य राजयोग का निर्माण होगा। बता दें कि ज्योतिष शास्त्र में बुधादित्य राजयोग को शुभ योग में गिना जाता है और इसके कारण कई राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आते हैं। आइए जानते हैं, बुधादित्य के निर्माण से किन राशियों को मिलेगा लाभ?

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वृषभ राशि

    बुधादित्य राजयोग के निर्माण से वृषभ राशि के जातकों को लाभ मिलेगा और इस दौरान भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। वहीं कार्यक्षेत्र में उन्नति के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। अटका हुआ कार्य पूरा होगा और आय में वृद्धि के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्ते अच्छे होंगे।

    सिंह राशि

    सूर्य और बुध की युति से सिंह राशि के जातकों को बहुत लाभ मिल सकता है। इस दौरान आय में वृद्धि की संभावना सबसे अधिक है। साथ ही शेयर बाजार में निवेश करने के लिए यह समय अच्छा है। नौकरी अथवा व्यापार के क्षेत्र में भी उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे।

    कर्क राशि

    कर्क राशि के जातकों को बुधादित्य राजयोग का लाभ मिलेगा। इस दौरान में आय में वृद्धि हो सकती है और कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने के संकेत मिल रहे हैं। इस दौरान पदोन्नति के भी योग बन रहे हैं। समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही किसी मांगलिक आयोजन में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है।

    डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।

    comedy show banner
    comedy show banner