Spiritual Baby Names: अपनी लाडली के लिए चुनें वैष्णो देवी से प्रेरित ये नाम, बना रहेगा माता का आशीर्वाद
आजकर अपने बच्चों के लिए अध्यात्म से जुड़े नाम रखने का चलन बढ़ा है। हिंदू धर्म में माना गया है कि संतान के लिए ऐसे नाम का चुनाव करना चाहिए जिसका कोई अर्थ हो। बिना अर्थ का नाम रखने से बच्चे को उसका कोई लाभ नहीं मिलता। ऐसे में आप अपनी लाडली के लिए माता वैष्णो देवी से प्रेरित प्यारे और यूनिक नाम चुन सकते हैं।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Baby Girls Name on Vaishno Devi: हर व्यक्ति अपनी संतान के लिए ऐसा नाम चुनना चाहता है, जो यूनिक हो और उसका खास अर्थ हो। सनातन धर्म में बच्चों के लिए आध्यात्मिक नाम रखना शुभ माना जाता है। ऐसे में यदि आप भी अपनी बेटी के लिए कोई प्यारा और आध्यात्मिक नाम ढूंढ रहे हैं, तो मां वैष्णो देवी से जुड़े कुछ नाम आपकी बेटी के लिए लाभकारी सिद्ध हो सकते हैं।
माता वैष्णो से जुड़े नाम
चित्रा - यदि आपकी बेटी का नाम 'च' अक्षर से निकला है, तो आप अपनी बेटी के लिए चित्रा चुन सकते हैं। वैष्णो देवी में स्थापित एक पिंड मां सरस्वती का है और माता सरस्वती को चित्रा भी कहा जाता है। यह बहुत ही सुंदर और प्यारा नाम है और इस नाम का चयन करने से आपकी लाडली पर मां सरस्वती का आशीर्वाद बना रहेगा।
वैष्णवी - यह माता वैष्णो देवी के सबसे लोकप्रिय नामों में से एक है। वैष्णवी का अर्थ होता है, भगवान विष्णु की भक्त। ऐसे में यदि आप अपनी नन्ही परी के लिए यह नाम चुनते हैं, तो इससे आपकी बेटी पर वैष्णो देवी के साथ-साथ भगवान विष्णु की भी कृपा बनी रहेगी।
आद्या - आद्या नाम यूनिक होने के साथ-साथ बहुत खास भी है। क्योंकि यह माता वैष्णो देवी का ही एक नाम है, जिसका अर्थ होता है - वह शक्ति जिससे संपूर्ण ब्रह्मांड की उत्पत्ति हुई है।
यह भी पढ़ें - Lakhi Mela 2024: हर साल क्यों लगता है खाटू श्याम लक्खी मेला? जानें इसके पीछे की वजह
त्रिकुटा - माता वैष्णो माता को त्रिजटा नाम से भी जाना जाता था। ऐसे में आप अपनी बेटी को मां वैष्णो का यह यह यूनिक नाम दे सकते हैं। यह आपकी बेटी के लिए लाभकारी सिद्ध हो सकता है।
आर्य - यह भी माता वैष्णों से ही प्रेरित एक नाम है, जिसका अर्थ होता है - उत्तम, श्रेष्ण और पूज्य। ऐसे में आप अपनी बेटी के लिए यह खास और यूनिक नाम चुन सकते हैं।
डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'
Picture Credit: Freepik
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।